featured मनोरंजन

अरबाज से अलग होने के बाद अर्जुन के साथ अपहने रिश्ते को लेकर खुलकर बोली मलाइका

malaika अरबाज से अलग होने के बाद अर्जुन के साथ अपहने रिश्ते को लेकर खुलकर बोली मलाइका

मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें लगातार लाइम लाइट में बनी हुई हैं। अक्सर यह दोनों एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं। यहां तक कि ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो में भी अर्जुन कपूर पहुंचे थे जहां पर उन्हें मलाइका का हाथ पकड़े हुए देखा गया था। अफेयर की खबरों पर मलाइका अरोड़ा का अब पहला रिएक्शन सामने आया है। मलाइका से जब अर्जुन और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा – ‘मैं बैलेंस करना जानती हूं और जब मुझे न कहना होगा तो मैं कह दूंगी।’ दरअसल, अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका और अर्जुन को कई बार एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा गया। मलाइका ने अपने और अर्जुन के रिश्ते को ना तो खुलेआम स्वीकार किया और न की अस्वीकार।

malaika अरबाज से अलग होने के बाद अर्जुन के साथ अपहने रिश्ते को लेकर खुलकर बोली मलाइका

मलाइका और अरबाज साल 2016 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। जब मलाइका से पूछा गया कि उन्होंने किस तरह से इन चीजों को मैनेज किया तो उन्होंने कहा – ‘मेरे दोस्तों, परिवार और योगा ने उस वक्त मेरा साथ दिया।’ मलाइका ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ की जज हैं और इस वक्त ‘लैक्मे फैशन वीक’ साल 2019 के ऑडीशन की जज भी हैं। खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते को कपूर खानदान ने स्वीकार भी कर लिया है। कहा जा रहा है कि साल 2019 में दोनों शादी कर सकते हैं। मलाइका और अर्जुन का रिश्ता उम्र के फासले की वजह से भी लाइम लाइट में हैं। मलाइका की उम्र 45 साल है जबकि अर्जुन की 31 है यानी मलाइका अर्जुन से उम्र में 14 साल बड़ी हैं।

फिल्मों की बात करें तो अर्जन कपूर इन दिनों ‘पानीपत’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ‘पानीपत’ फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर हाल ही में मलाइका अरोड़ा के साथ देर रात डिनर डेट पर दिखाई दिए थे। अर्जुन कपूर तस्वीरों में अपना फेस छिपाते हुए नजर आए थे इसके साथ ही उन्होंने फोटो खींचने को मना भी किया। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म डायरेक्टर ने अर्जुन को अपना लुक छिपाने के लिए कहा है जिसकी वजह से उन्होंने इस तरह से रिएक्ट किया। अर्जुन के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त भी हैं।

Related posts

26 सितंबर को होगी राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, जाने क्या है एडमिट कार्ड की तारीख

Rani Naqvi

गंभीर को पाकिस्तान से भेजा गया था धमकी भरा ई-मेल, आईपी एड्रेस से हुआ खुलासा

Saurabh

उत्तर कोरिया ने एक के बाद एक मिसाइलें दागी, जाने क्या है किम जोंग की रणनीति

Neetu Rajbhar