खेल मनोरंजन

बॉलीवुड और क्रिकेटः ये रिश्ता क्या कहलाता है….?

bollywood बॉलीवुड और क्रिकेटः ये रिश्ता क्या कहलाता है....?

नई दिल्ली। बॉलीवुड और क्रिकेट का हमेशा से ही एक रिश्ता रहा है। ये दोनो प्रोफेशन एक दूसरे से बिल्कूल अलग हैं। भारत में क्रिकेट प्रेमियों की अलग ही दुनिया है वहीं बॉलीवुड सितारों के चाहने वालों की तो गिनती ही नहीं की जा सकती। सबसे खास मौका तो तब होता है जब क्रिकेट और बॉलीवुड एक हो जाते हैं। ऐसे एक दो नहीं बल्कि कितने सारे ऐसे उदाहरण हैं जब बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं पर कभी क्रिकेटर्स का दिल फिसल गया तो कभी इन अभिनेत्रियों अपना दिल इन क्रिकेटर्स को दे बैठीं।
आइए डालते हैं ऐसी कुछ कहानियों पर नजर-

शादी के बंधन में बंधे-

शर्मिला टैगोर- नवाब पटौदी:

क्रिकेट और बॉलीवुड का नाम एक साथ जुड़ने की बात हो तो जो जोड़ी सबसे पहले ध्यान में आती है वो है नवाब पटौदी और शर्मिला टैगोर की। क्रिकेट के बेताज बादशाह नवाब पटौदी और बला की खूबसूरत नवाब पटौदी की शादी 27 नंवबर 1969 में हुई थी। इनकी शादी को लेकर लोगों ने ये बातें भी बनाई थी कि ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी। इन सारी बातों को तोड़ते हुए इस जोड़ी ने प्यार की ऐसी मिसाल कायम की जेसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

 

film 1 बॉलीवुड और क्रिकेटः ये रिश्ता क्या कहलाता है....?

 

मौसीन खान- रीना रॉय:

बॉलीवुड की एक और ब्यूटी क्वीन और पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर मौसीन खान ने तहलका मचा दिया जब अफेयर की खबरों को सच करते हुए दोनों ने 1 अप्रेल को शादी कर ली। कुछ दिन करांची में साथ रहने के बाद दोनो मुंबई आ गए। उस वक्त मौसीन ने फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाया और रीना राय ने घर के मजे लिया। कुछ वक्त बाद ये कपल अलग हो गया।

 

film 2 बॉलीवुड और क्रिकेटः ये रिश्ता क्या कहलाता है....?

संगीता बिजलानी- अजहरुद्दीन:

भोली सूरत वाली संगीता हैंडसम भारतीय कप्तान अजहर के प्यार में दीवानी हो गईं। दोनों को प्यार हुआ उस वक्त संगीता बॉलीवुड में सफल होने की तरफ बढ़ रहीं थी और अजहर उस समय भारतीय टीम के कप्तान थे। संगीता से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। हालांकि इनकी शादी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई और 2010 में दोनों अलग हो गए।

 

Film 3 बॉलीवुड और क्रिकेटः ये रिश्ता क्या कहलाता है....?

हरभजन सिंह- गीता बसरा:

भारतीय ऑफ स्पीनर हरभजन यानी भज्जी ने अभिनेत्री गीता बसरा 29 अक्टूबर 2015 में हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। भज्जी ने लंबे रिलेशन के बाद गीता से शादी कर ली। दोनों ने की पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। इनकी शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

 

film 4 बॉलीवुड और क्रिकेटः ये रिश्ता क्या कहलाता है....?

युवराज सिंह- हेजल कीचः

क्रिकेट की दुनिया में बॉलर्स के छक्के छुड़ाने वाले पंजाबी मुंडे युवराज सिंह ने सलमान की हिरोइन हेजल कीच से अफेयर के बाद शादी कर ली। युवराज का नाम कई बॉलीवुड हसीनाओं से जुड़ा, लेकिन सात फेरे उन्होंने हेजल के साथ लिए। भज्जी की शादी के वक्त हेजल और युवराज को साथ देखकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया। इन दोनों ने फिर 30 नंवबर को चंडीगढ़ में शादी कर ली।

 

hazel बॉलीवुड और क्रिकेटः ये रिश्ता क्या कहलाता है....?

जहीर खान-सागरिका घाटके-

चक दे इंडिया में प्रीति सबरवाल का किरदार तो हर किसी को याद होगा। चंडीगढ़ की टीम की कप्तान जब फील्ड में पहुंचती हैं तो शाहरुख उन्हें समझाते हैं कि देश पहले होता है। टीम में अपने मंगेतर को जीत के बाद शादी के लिए मना करने वाली सागरिका को जब जहीर ने प्रपोज किया तो वो मना नहीं कर पाई। युवराज और हेजल की शादी में साथ दिखे ये लव बर्डस सबकी नजरों में आ गए थे। कुछ दिन अपना अफेयर छिपाने के बाद आखिर में दोनों ने अपनी सगाई की तारीख आधिकारिक तौर पर बता दी।

 

film 5 बॉलीवुड और क्रिकेटः ये रिश्ता क्या कहलाता है....?

                                                          वो जो मिले पर एक नहीं हुए-

जिंदगी की कहानी हो या पर्दे की। कुछ कहानियां अधूरी ही रह जाती है। बॉलीवुड में जब जब नईं कलियां खिली किसी ना किसी क्रिकेटर के साथ अफेयर की खबरों से चर्चा का बाजार हमेशा गरम रहा। बहुत सी ऐसी जोड़ियां बनी जिन्हें देखकर लगा कि ये जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी, लेकिन उनके प्यार को अंजाम नहीं मिल पाया। ऐसी कुछ जोड़ियां य़े थीं-

नगमा- सौरव गांगूली-
सौरव गांगुली को फिल्ड पर यंग एंग्री कैप्टन वाले लूक में देखने वालों ने भारतीय टीम में एक हॉट स्टार को देखा था। फील्ड पर बॉलर की धज्जियां उड़ाने वाले गांगुली बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा के हाथों क्लीन बोल्ड हो गए थे। सौरव उस वक्त शादी-शूदा थे और नगमा के सात उनके अफेयर की खबरें उनके करियर और निजी जिंदगी पर असर डाल रहीं थीं। इसके चलते सौरव और नगमा अलग हो गए।

saurav बॉलीवुड और क्रिकेटः ये रिश्ता क्या कहलाता है....?

 

 

रवि शास्त्री- अमृता रावः

भारतीय टीम के उस वक्त के पोस्टर ब्वॉय रवि शास्त्री थे जब युवराज और विराट का नाम किसी ने सुना भी नहीं था। उस वक्त बॉलीवुड में सफलता की ओर बढ़ रहीं अमृता राव की नजरें रवि शास्त्री से टकरा गई थीं। अमृता को फील्ड में रवि के लिे चीयर करते हुए देखा गया, लेकिन ये प्रेम कहानी भी अधूरी रह गई। अमृता ने कुछ वक्त बाद सैफ अली खान से शादी कर ली।

 

film 6 1 बॉलीवुड और क्रिकेटः ये रिश्ता क्या कहलाता है....?

जीनत अमान- इमरान खान:

जीनत अमान जो बॉलीवुड की उस वक्त की सबसे हॉट हिरोइन थीं उनका दिल हैंडसम पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान ने चुराया था। दोनों की जोड़ी देख कर कोई भी कह सकता था कि ये जोड़ी स्वर्ग में बनी है, लेकिन उनका अफेयर ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया और जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे का साथ छोड़ दिया।

 

imraan बॉलीवुड और क्रिकेटः ये रिश्ता क्या कहलाता है....?

युवराज सिंह- किम शर्मा

युवराज सिंह क्रिकेट की दुनिया के मेहनती खिलाड़ी भी हैं साथ ही लड़कियों के लिए खास हैं। युवराज का नाम एक वक्त किम शर्मा के साथ बहुत ज्यादा जोड़ा गया। इनके अफेयर को देखकर सबको लगा था कि जल्द ही दोनों की शादी हो जाएगी। ऐसा तो कुछ हुआ नहीं और दोनों अलग हो गए। दीपिका के साथ भी युवराज का नाम जुड़ा, लेकिन बात कभी आगे नहीं बढ़ी।

 

film 8 बॉलीवुड और क्रिकेटः ये रिश्ता क्या कहलाता है....?

ऐसी और भी बहुत जोड़ियां रहीं जो प्यार में तो रहीं, लेकिन एक नहीं हो पाईं। कुछ ऐसी भी थीं जिन्होंने जिंदगी भर सात रहने की कसमें खाईं और निभाई भी। वहीं इसी लिस्ट में सबसे हॉट और हैपनिंग जोड़ी अनुष्का और विराट कोहली का है। खबरों का बाजार एक बार फिर गरम है। चर्चा है कि जल्द ही दोनों शादी कर लेंगे। दोनों को एक साथ लगभग हर पार्टी में देखा जाता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों का प्यार अंजाम तक पहुंचता है या नहीं।

Related posts

विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में सौराष्ट्र को 78 रन से हराया

Rani Naqvi

घरवालों को अपनी झूठी भूख-हड़ताल से स्वामी ओम ने किया परेशान

Anuradha Singh

Ind vs Pak Match Live Streaming: टीम इंडिया ने जीता टॉस, लिया बोलिंग का फैसला

Rahul