featured मनोरंजन

कंगना रनौत के कठपुतली वाले बयान पर आलिया ने दिया ये जवाब

kangna aliya कंगना रनौत के कठपुतली वाले बयान पर आलिया ने दिया ये जवाब

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में आलिया भट्ट को करण जौहर के हाथ की कठपुतली कहा था। इसके बदले में जब आलिया भट्ट से इस बारे में पूछा गया तो आलिया भट्ट ने इस प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अगर उन्हें कंगना रनौत पर कोई भी वक्तव्य करना होगा तो वह कंगना रनौत से व्यक्तिगत तौर पर करेंगी। वह इसे मीडिया में नहीं कहेंगी। आलिया ने आगे कहा कि इसके पहले भी वह बता चुकी हैं कि एक अभिनेत्री के तौर पर वह उन्हें पसंद करती हैं और वह जिस प्रकार के विषयों का चुनाव करती हैं वह भी उन्हें पसंद आते हैं। वह मुंह फट हैं और उन्हें उनकी यह बात भी पसंद आती है। अगर उन्होंने उन्हें अनजाने में निराश किया है तो उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। ऐसा करने का उनका विचार नहीं था।

kangna aliya कंगना रनौत के कठपुतली वाले बयान पर आलिया ने दिया ये जवाब

उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है कि वह उन्हें ऐसी प्रतिक्रिया दें। हाल ही में मुंबई में आलिया भट्ट से फिल्म मणिकर्णिका को लेकर प्रश्न पूछा गया था, जिस पर टिप्पणी करने के बजाय आलिया भट्ट ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि कंगना रनौत उन्हें पसंद नहीं करती। कंगना रनौत को गुस्सा करने के लिए ऐसा कुछ भी उन्होंने जानबूझकर नहीं किया है। अगर उन्होंने ऐसा कुछ भी किया होगा तो वह व्यक्तिगत तौर पर वह उनसे क्षमा मांग लेंगी। दरअसल, कंगना रनौत को जब आलिया भट्ट के इस जवाब के बारे में पता चला था तो वे गुस्सा हो गई थी और कहा कि उन्होंने आलिया भट्ट से व्यक्तिगत तौर पर बात की है और उनसे पूछा है कि उन्हें क्यों लगता है कि मणिकार्णिका उनका निजी विवाद है। यह एक ऐसी फिल्म है जिस पर पूरा राष्ट्र मंथन कर रहा है।

जबकि बॉलीवुड ने चुप्पी साध रखी है। कंगना रनौत ने आगे यह भी कहा कि उन्होंने आलिया भट्ट से बात की है और कहा कि उन्हें थोड़ा गट्स दिखाना चाहिए और महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रवाद की बात करने वाली फिल्मों की सराहना करनी चाहिए। कंगना ने यह भी कहा कि आलिया की अगर खुद की कोई आवाज नहीं है और वह उनका पूरा अस्तित्व करण जौहर की कठपुतली बनकर रहना ही समझती है, तो वह उन्हें सफल नहीं मानती।

वहीं कंगना रनौत ने आलिया भट्ट से यह भी कहा कि अगर उनका पूरा ध्यान पैसा कमाने पर है और अपनी आवाज बुलंद करने पर नहीं तो यह कैसी सफलता। कंगना ने कहा था कि, वे आलिया भट्ट से आशा रखती हैं कि उन्हें उनके दायित्व की जानकारी होगी और वह सफलता के सही मायने को समझ पाएंगी। कंगना रनौत ने आलिया को सलाह दी कि उन्हें भाई भतीजावाद से ऊपर उठना चाहिए। हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म मणिकार्णिका हाल ही में रिलीज हुई है जो कि 100 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ बढ़ रही है।

Related posts

बिहार में बाढ़: इन जिलों में बाढ़ से त्राहिमाम, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट  

Saurabh

GOLD PRICE- 4 सालों में सबसे ज्यादा नीचे आया सोना, देखें क्या है भाव

Hemant Jaiman

कांग्रेस की लड़ाई राजनीतिक दलों से नहीं, भ्रष्टाचार से है : बब्बर

bharatkhabar