featured मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे से की मुलाकात

rishi kapoor बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे से की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं। 29 सितंबर को उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। हाल ही में वे अनुपम खेर से मिले थे। अब प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे से उनकी मुलाकात हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि-नीतू कपूर संग इंस्टा पर तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ”आप दोनों को देखकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा हंसते रहें और खुश रहें।” दूसरी एक तस्वीर में ऋषि-नीतू, सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल संग नजर आ रहे हैं।

rishi kapoor बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे से की मुलाकात

वहीं कि एक्ट्रेस सोनाली न्यूयॉर्क में हाई ग्रेड कैंसर का इलाज करा रही हैं। अक्सर उनसे मिलने बॉलीवुड सेलेब्रिटी पहुंचते हैं। दूसरी तरफ ऋषि कपूर की बीमारी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा भी कहा गया कि उन्हें तीसरी स्टेज का कैंसर डिटेक्ट हुआ है। लेकिन रणधीर ने ऋषि कपूर की हेल्थ को लेकर चल रही तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा था, “ऋषि कपूर की हेल्थ अच्छी है। उनके टेस्ट शुरू होने वाले हैं।

जब तक के टेस्ट नहीं हो जाते हैं, तब तक हम यकीन से कैसे कह सकते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है?” मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह से ऋषि अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। इन दिनों नीतू कपूर, रणबीर कपूर भी ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हैं। उम्मीद की जा रही है कि ऋषि कपूर जल्द मुंबई वापस लौट आएंगे।

Related posts

सुकमा नक्सली हमला: 4 संदिग्ध नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

kumari ashu

शनिवार को जारी होंगे SSC के नतीजे, ऐसे देंखे मेरिट लिस्ट

Rani Naqvi

अफगानिस्तान में सेना कैंप पर तालिबानी हमला, 50 से ज्यादा सैनिकों की मौत

kumari ashu