शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश मे चुनाव करीब आते ही जनसभाओं और रोड शो का दौर भी जारी हो गया है। इसी के चलते आज सर्व संभाव पार्टी के स्टार प्रचारक एंव फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने रोड शो किया।रोड शो के दौरान राजपाल यादव को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे दोराध कई जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई। राजपाल यादव का रोड शो उनके आवास बंडा से खुटार, पुवायां निगोही, तिलहर होते हुए शहर के कई जगह पर रोड शो करने के बाद राजपाल यादव का रोड शो शहर मे बने उनके आवास पर खत्म होगा।
इसी बीच राजपाल यादव ने कहा कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने देश और प्रदेश को लूट लिया है न तो कही सड़क बनी है। और न ही कहीं विकास। आज देश और प्रदेश विकास चाहता है। आने वाले चुनाव मे पता चल जाएगा कि प्रदेश के जनता विकास चाहती है और सर्व पार्टी प्रदेश मे विकास के मुद्दा लेकर उतरी है।
दरअसल राजपाल यादव की पार्टी सर्व संभाव पार्टी और लोकदल पार्टी उत्तर प्रदेश मे गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है फिल्म अभिनेता ने आज शाहजहांपुर मे रोड शो किया। राजपाल यादव ने रोड शो कि शुरुआत अपने बंडा कस्बे मे बने आवास से शुरू किया जिसके बाद पुवायां विधानसभा से सर्व संभाव पार्टी के प्रत्याशी के लिए रोड किया उसके बाद वह तिलहर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में अपने छोटे भाई राजेश यादव के लिए रोड करने के बाद वह नगर विधानसभा सीट के लिए रोड शो कर चुनाव प्रचार करेंगे। ये रोड शो राजपाल यादव के आवास पर खत्म होगी। इस दौरान राजपाल यादव को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। रोड शो के दौरान राजपाल यादव सभी राजनितिक पार्टियों पर हमला करते नजर आए।
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव का कहना है। 70 साल से देश को लालची राजनीतिक पार्टियों ने देश और प्रदेश को लूट लिया है। अभी भी अगर मेन रोड से गांव की तरह बङ जाएं तो बीस बीस किलोमीटर सङक नही बन पाई है। सत्ता के लालच कहे रहे हैं कि हमने विकास कराया है। अब देश और प्रदेश को कोई लूट नही पाएगा। प्रदेश अब विकास चाहती है। राजपाल यादव सिर्फ विकास का मुद्दा लेकर ही जनता के बीच जा रही है इस विधानसभा चुनाव में जनता सभी पार्टियों को नकार कर अब सिर्फ सर्व संभाव पार्टी को प्रदेश मे लाएगी।
अभिषेक सिंह चौहान, संवाददाता