भारत खबर विशेष featured मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल: राजकुमार राव को बर्थडे पर मिला स्पेशल गिफ्ट, ऐसा था गुड़गांव से मुंबई तक का सफर 

राजकुमार राव

नई दिल्ली। एक्टिंग के दिवाने कहे जाने वाले राजकुमार राव आज अपना 34 वां बर्थडे मना रहे हैं। राजकुमार राव बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने कुछ ही समय में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले राजकुमार राव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज राजकुमार राव ने कुछ सालों के अंदर ही एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी फिल्में लगातार सुपरहिट हो रही हैं और उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद भी किया जा रहा है। आज हम आपको राजकुमार राव की उन चीजों के बारें में बताने जा रहे हैं जो आपको यकीनन नहीं पता होगा।

राजकुमार राव
राजकुमार राव

गुड़गांव से मुंबई तक का सफर

राजकुमार राव का जन्म हरियाणा में हुआ था जिनका असली नाम राज कुमार यादव है। जिन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत के लिए फिल्म एंड टेलिवीजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से शिक्षा ली। राजकुमार राव ने एक से एक हिट फिल्में की। राजकुमार राव को एक ही तरह के किरदार में बांध कर नहीं रखा जा सकता। वो विविध शैली के कलाकार हैं। अपनी कड़ी मेहनत और हुनर से वो हर किरदार में जान फूंक देते हैं।

राजकुमार राव ने 2010 की फिल्म रण से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। शुरुआत में उन्हें छोटे-छोटे रोल्स ही मिले। इसके बाद साल 2013 में फिल्म शाहिद से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी। फिल्म में उन्हें श्रेष्ठ अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। हंसल मेहता के साथ राजकुमार राव की अच्छी बॉन्डिंग रही है।

खुद पर था विश्वास 

राजकुमार राव शाहरुख खान को अपना आदर्श मानते हैं। बचपन में वे शाहरुख खान की नकल भी करते थे। उनका मानना था जब शाहरुख जैसा आउटसाइडर इतना खास मुकाम हासिल कर सकता है तो वे भी एक बार कोशिश तो कर ही सकते हैं। आज खुद पर उनका ये विश्वास और फिल्मों को लेकर उनके जुनून का ही नतीजा है कि उनकी फिल्में इतनी सफल हो रही हैं और वो धीरे-धीरे निर्देशकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

गुड़गांव से लेकर मुंबई तक का सफर राजकुमार राव के लिए आसान नहीं रहा है लेकिन इस राह को आसान बनाया उनकी सच्ची लगन ने और सच्ची मेहनत ने जिसने उन्हें यहां तक पहुंचाया। आज राजकुमार राव के लिए उनका जन्मिदन और भी खास होगा क्योकि आज उनके बर्थडे के दिन श्रध्दा कपूर के संग उनकी फिल्म स्त्री रिलीज हो रही है अगर ये फिल्म अच्छी साबित हुई तो ये उनके बर्थडे का बेस्ट गिफ्ट होगी। बता दें कि फिल्म स्त्री हॉरर कॉमेडी बेस्ड फिल्म है।

ये भी पढ़ें:-

संजय दत्त और हसीना को पछाड़ राजकुमार राव की न्यूटन ने मारी बाजी

Related posts

7 जून को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

bharatkhabar

मानव तस्करी पीड़ितों की मदद कर रहीं ऋचा

bharatkhabar

अमेरिका ने भारत को दिया जी-7 समिट में आने का न्योता चीन को लगी मिर्च..

Mamta Gautam