जालौन: कालपी क्षेत्र में यमुना नदी में पेड़ से टकराने के बाद नाव पलट गई। इस हादसे में चाल युवक लापता हुए थे। पुलिस ने जब सर्च ऑपरेशन चलाया तो दो युवकों के शव बरामद किए गए। अभी भी दो युवक लापता है।
जालौन के कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षण ने बताया कि शनिवार को उरई शहर के छह युवक नाव से कालपी थाना क्षेत्र से यमुना नदी पार कर रहे थे। तभी नाव एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद नाव पलट गई और चारों युवक नदी में डूब गए। पुलिस को घटना की जानकारी होने के बाद तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान दो युवकों के शव बरामद किए गए। वहीं दो युवकों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी में पानी का बहाव तेज है। जिसकी वजह से सर्च ऑपरेशन चलाने में काफी परेशानी आ रही है।