देश राज्य

एक और बच्चे की जान का दुश्मन बना ब्लू व्हेल गेम, छत से लगाई छलांग

blue whale एक और बच्चे की जान का दुश्मन बना ब्लू व्हेल गेम, छत से लगाई छलांग

नई दिल्ली। ब्लू व्हेल गेम का खतरा बच्चों पर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस गेम के कारण एक और बच्चे की आत्महत्या की कोशिश करने की खबर आई है। ब्लू व्हेल गेम खेलने कते चलते बच्चे ने अपने घर की छट से छलांग लगा दी। मामला दिल्ली के अशोक विहार का है। जहां एक बिजनेस मैन के बेटे ने छत से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की है और इसकी वजह भी ब्लू व्हेल गेम ही है। बच्चे की हालत नाजूक बताई जा रही है। पुलिस ने लड़के के फोन को जब्त कर लिया है और उसके मोबाइल डाटा से जानकारी जुटा रही है। बता दें की इसी गेम के चलते मुंबई में एक स्टूडेंट में बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं केरल में एक लड़के ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।

blue whale एक और बच्चे की जान का दुश्मन बना ब्लू व्हेल गेम, छत से लगाई छलांग
blue whale game

बता दें कि पुलिस का कहना है कि राजेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ अशोक विहार में अपने परिवार के साथ रहते हैं। अनका बेटा कुश मोंटफोर्ड स्कूल में पड़ता है। बीते बुधवार के कुश अपनी मां के साथ घर में ही था और इसी दौरान वो छत पर चला गया। छत पर पहुंचकर उसने उपर से छलांग लगा दी। छत से गिरने के बाद पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसके परिवार और पुलिस को इसकी जानकारी दी। लड़के की गंभीर हालत के चलते लड़के को नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जब वो छत पर पहुंचे तो वहां उन्हें लड़के का मोबाइल चश्मा और उसके चप्पल मिले। छत के हालात देखते हुए लग रहा था कि किश गेम खेल रहा था। उसने पहले चश्मा उतारा और फिर चप्पल उसके बाद वो छत से कूदा।

Related posts

72 जाने लेकर भारी तबाही मचाने वाला तूफान क्या इतना खूबसूरत होता है?

Mamta Gautam

राहुल की तुलना मोदी से करना गलत, 2019 में एनडीए बनाएगी सरकार: अठावले

lucknow bureua

माया का सपा अध्यक्ष को चेतावनी: पार्टी में बदलाव कर ठीक से करें काम…. वरना हम हुए अलग

bharatkhabar