featured यूपी

कानपुरः  आप नेता संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अब इस नेता ने दर्ज कराई FIR

कानपुरः  आप नेता संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अब इस नेता ने दर्ज कराई FIR

कानपुरः यूपी विधानसभा चुनाव से पहले खुद को चर्चा में बनाने के लिए छुटभैया नेता भी अपनी सक्रियता दिखाने लगे है। BJYM नेता व पूर्व हिस्ट्रीशीटर संदीप ठाकुर ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संदीप ठाकुर ने संजय सिंह पर 1 हजार करोड़ की मानहानि व देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है।

ज्ञात हो, बीते दिनों संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। संजय सिंह ने दावा किया था कि जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है।

बता दें कि संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज कराने वाले बर्रा थाना क्षेत्र के निवासी संदीप ठाकुर भाजयुमो (BJYM) के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीते गुरुवार को उन्होंने बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि संजय सिंह ने बीते 9 अगस्त को जल शक्ति मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि करोड़ों की पाइप सप्लाई का ठेका ब्लैक लिस्टेड कंपनी रश्मि मैटेलिक को दिया गया था। संदीप के मुताबिक, संजय ने कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं किया था।

संदीप ने बताया कि संजय सिंह ने मनगंढत और बनावटी कहानी बनाकर संगीन आरोप लगाएं है। संजय ने प्रदेश की जनता का अपमान किया है। जनता को यूपी सरकार पर पूरा भरोसा है। आप नेता संजय सिंह ने जनता को आहत करने का काम किया है। इसलिए मेरी मांग है कि आप सांसद संजय सिंह पर मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related posts

राजस्थान के श्रीगंगानगर में छुपी है हनीप्रीत, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुरू किया अभियान

Pradeep sharma

UP News : राज्यमंत्री ने शहीद किरण सिंह काम्बोज के शहीद स्मारक का किया उद्घाटन

Rahul

आखिर क्यों मुआवजे की मांग उठा रहा उद्योग व्यापार मंडल

Aditya Mishra