Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राज्य

बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रोका, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थे यात्रा में शामिल

j p nadda बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रोका, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थे यात्रा में शामिल

बंगाल – बता दे कि बंगाल में चुनाव की तारीखों के नजदीक आने के साथ साथ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। सियासी सरगर्मिया ज़ोरो पर है। बता दे कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने वाले थे। हालांकि पुलिस ने इस यात्रा की अनुमति नही दी। भाजपा का कहना है कि यात्रा को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर अनुमति नही दी गई है। पार्टी इसके खिलाफ अदालत का दरवाज़ा खटखटाएगी।

मामले पर क्या कहना है भाजपा नेता अर्जुन सिंह का –
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने दावा किया कि बंगाल पुलिस ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को मिली मंजूरी को रद्द कर दिया है। ये यात्रा कांचरापारा से बैरकपुर तक होनी थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी इसमें शामिल होना था। अर्जुन सिंह का कहना है कि भाजपा इस मामले को लेकर अदालत जाएगी और यात्रा को फिर से आगे बढ़ाएगी। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पुलिस ने ममता के निर्देश पर कांचरापारा से बैरकपुर तक घोष पारा रोड पर परिवर्तन यात्रा के लिए आज मिली अनुमति को रद्द कर दिया है। बता दे कि यात्रा को स्थगित कर दिया गया है साथ ही हम अदालत में जाएंगे और यात्रा को फिर से शुरू करेंगे।

कई कार्येक्रम में लेंगे हिस्सा –
बता दे कि यह यात्रा तो स्थगित कर दी गयी परन्तु भाजपा नेता जे पी नड्डा द्वारा बाकी के कार्यक्रम जारी रहेंगे। पार्टी के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी अनिल बलूनी ने बुधवार को कहा कि इस चुनावी राज्य के अपने एकदिवसीय दौरे पर नड्डा कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बलूनी ने कहा कि नड्डा गुरुवार को कोलकाता में ‘लोक्खो सोनार बांग्ला घोषणापत्र क्राउडसोर्सिंग’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि भाजपा नेता पश्चिम बंगाल के अपने हालिया दौरों मे राज्य को सोनार बांग्ला के रूप में पुन: स्थापति करने का वादा करते रहे है। साथ ही आपको ये भी बता दे कि चुनाव प्रचार के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 मार्च को पश्चिम बंगाल का गौरा कर सकते है।

 

 

Related posts

Chhoti Diwali 2022: जानिए छोटी दिवाली को क्यों कहते हैं नरक चतुर्दशी, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Rahul

Afghanistan Helicopter Crash: बिजली के खंभे से टकराकर एमडी-530 हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 2 पायलटों की मौत

Rahul

10 मार्च 2021: जानिए, क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

Pradeep Tiwari