featured यूपी

अलीगढ़ पहुंच भाजपा के राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष राजेश अग्रवाल ने दी कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि     

अलीगढ़ पहुंच भाजपा के राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष राजेश अग्रवाल ने दी कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि     

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। सोमवार को नरोरा के गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले अहिल्‍याबाई स्‍टेडियम में रखे उनके पार्थिव शरीर को राजनेताओं, उनके समर्थकों और परिचितों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

कल्‍याण सिंह के पैतृक गांव पहुंचे राजेश अग्रवाल

इसी क्रम में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व वित्‍त मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी अतरौली पहुंचकर कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

इन्‍होंने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

इस दौरान राजेश अग्रवाल के साथ ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, निवर्तमान मंत्री ब्रज क्षेत्र एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, पूर्व महानगर महामंत्री जतिन भाटिया और उनके साथ उनके मित्र विश्वनाथ चौधरी ने भी पूर्व मुख्‍यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

 

अलीगढ़ पहुंच भाजपा के राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष राजेश अग्रवाल ने दी कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि     
अलीगढ़ पहुंच भाजपा के राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष राजेश अग्रवाल ने दी कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि     

 

राजकीय सम्‍मान के साथ होगा अंतिम संस्‍कार  

वहीं, आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल्‍याण सिंह का अंतिम संस्कार करने की तैयारी है। खबरों के अनुसार, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 21 पुरोहितों को बुलाया गया है। मंत्रोच्चार के साथ कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। एक अनुमान के अनुसार अंतिम यात्रा में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतरौली से नरोरा घाट तक 40 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली जाएगी। अंत्येष्टि के लिए पहले से ही निर्धारित स्थल पर चंदन की लकड़ी, आम, पीपल की लकड़ी, हवन सामग्री, देसी घी और अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध करवा ली गई है।

बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए अंतेष्टि स्थल पर जो टेंट लगाया गया है, वह पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी इस दौरान देखी जा रही है। पुलिस विभाग और अन्य सुरक्षा विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी उपस्थित होंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अंतिम संस्कार में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के कई बड़े चेहरे इस दौरान उपस्थित रहेंगे।

Related posts

बाराबंकी सड़क हादसे में 9 की मौत, 27 से ज्यादा घायल, सरकार देगी मृतकों को 2-2 लाख मुआवजा

Rani Naqvi

मुझे खरीदने वाला टकसाल अभी पैदा नहीं हुआ: नीतीश कुमार

Rani Naqvi

अब गांव-गांव चलेगा वैक्सीनेशन अभियान, जुलाई में हर दिन 10 लाख को टीका

Aditya Mishra