Breaking News featured देश

एन बीरेन सिंह बने मणिपुर के मुख्यमंत्री, प्रदेश में पहली बार बीजेपी की सरकार

Mnipur एन बीरेन सिंह बने मणिपुर के मुख्यमंत्री, प्रदेश में पहली बार बीजेपी की सरकार

इंफाल। गोवा में मनोहर पर्रिकर सरकार बनने के बाद आज मणिपुर के सीएम के तौर पर एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आपको बता दें कि मणिपुर में भाजपा पहली बार सरकार बना रही है। मणिपुर विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत ना मिल पाने की स्थिति में अन्य पार्टियों से गठबंधन के बाद भाजपा ने 32 विधायकों के साथ राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Mnipur एन बीरेन सिंह बने मणिपुर के मुख्यमंत्री, प्रदेश में पहली बार बीजेपी की सरकार

60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं हुआ था, प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 31 विधायकों की आवश्यकता थी लेकिन चुनाव में कांग्रेस का 28, बीजेपी को 21, टीएमसी को 1 और अन्य के खाते में 10 विधायक आए थे। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा ने जोड़-तोड़ कर 32 विधायकों के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है जिसके बाद प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है।

मणिपुर के नए सीएम के तौर पर एन बीरेन सिंह ने राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला के नेतृत्व में पद और गोपनियता की शपथ ली। आपको बता दें कि इससे पहले बीरेन सिंह कांग्रेस पार्टी में थे जिसके बाद अक्टूबर 2016 में उन्होंने बीजेप का दामन थामा था। इसके साथ ही वॉय जयकुमार ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के ताश्रै पर शपथ ग्रहण किया है।

Related posts

कोबरा पकड‍़ने में एक्सपर्ट हैं ये पार्षद, मिनटों में काबू करते हैं जहरीले नाग

Trinath Mishra

दैनिक राशिफल: किस्मत किस ओर लेगी मोड़, जानिए कैसा रहेगा दिन का हाल

Aditya Mishra

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया

Rozy Ali