featured उत्तराखंड

गंगोत्री विधानसभा सीट से टिकट के लिए बीजेपी के दावेदारों की लंबी लिस्ट

24 01 2017 gangotriinuttarakhand गंगोत्री विधानसभा सीट से टिकट के लिए बीजेपी के दावेदारों की लंबी लिस्ट

उत्तरकाशी जनपद की गंगोत्री विधानसभा सीट से इस समय भारतीय जनता पार्टी में टिकट के लिए दावेदारों की लंबी लिस्ट है। एक दर्जन से भी ज्यादा कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी कर रहे है। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अब बहुत कम समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इसी के चलते उत्तराखंड की विधानसभा सीट गंगोत्री काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस सीट का इतिहास है कि जिस पार्टी का विधायक गंगोत्री विधानसभा से जीत हासिल करके विधानसभा पहुंचता है राज्य में उसी पार्टी की सरकार बनती है। वर्तमान में गंगोत्री विधानसभा सीट विधायक गोपाल सिंह रावत के निधन के बाद खाली चल रही है। तो बीजेपी के कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी में अपना दमखम दिखा रहे हैं। हम भी किसी से कम नहीं है और टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

bjp symbolic pti nov11 sixteen nine गंगोत्री विधानसभा सीट से टिकट के लिए बीजेपी के दावेदारों की लंबी लिस्ट

1- शांति रावत की शांति रावत स्वर्गीय गोपाल सिंह रावत की धर्मपत्नी है। इनका कहना है कि जिस विधानसभा में भी विधायक का निधन हुआ वहां पर पार्टी ने उनके परिवार को ही टिकट दिया।

2- सूरत राम नौटियाल भाजपा के काफी पुराने नेता है और पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं पूर्व में सूरत राम नौटियाल चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं 2017 में भारतीय जनता पार्टी से टिकट न मिलने के कारण इन्होंने पार्टी से बागी होकर गंगोत्री विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा।जिस कारण पार्टी ने इनको निष्कासित भी किया लेकिन सूरत राम नौटियाल ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में वापसी की है।

3- सुरेश चौहान पूर्व में भटवाड़ी के ब्लाक प्रमुख रहे।2012 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार गए

4- जगमोहन सिंह रावत भाजपा के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं।

5- बुद्धि सिंह पवार पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे, 2002 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इन्होंने गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन तीसरे नंबर पर रहकर चुनाव हार गए।

6- किशोर भट्ट वर्तमान में मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी हैं और भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता है। मुख्यमंत्री के काफी करीबी है पूर्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके है।

7- पवन नौटियाल युवा नेता है और पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं

8- भूपेंद्र सिंह चौहान पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उत्तरकाशी रहे हैं इन्होंने गंगोत्री विधानसभा से 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन हार गए।

9- लोकेंद्र सिंह बिष्ट पत्रकार रहे है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है।

10- चंदन सिंह पंवार पूर्व प्रमुख भटवाड़ी रहे । वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं

11- विजय बहादुर सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी के काफी पुराने कार्यकर्ता है।

12- सुरेंद्र पंवार भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता

विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी गंगोत्री विधानसभा से किस कार्यकर्ता पर अपना विश्वास जताती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन फिलहाल महत्वकांक्षाएँ सभी कार्यकर्ताओं की रहती है। कि टिकट मुझे मिले शायद इसीलिए गंगोत्री विधानसभा से दावेदारों की लिस्ट काफी लंबी है।

Related posts

रनवे पर प्लेन और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर, विंग में लगी आग, सामने आई तस्वीरें

Rahul

Aaj Ka Panchang: 13 मई 2022 का पंचांग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Rahul

DELHI:केजरीवाल ने CORONA की तीसरी लहर की रिपोर्ट बनाई, कहा 50 हजार से ज्यादा केस एक दिन में आ सकते है

Shailendra Singh