featured यूपी

यूपी में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को मिला अपार समर्थन

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को मिला अपार समर्थन

लखनऊ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश से केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में शामिल किये गये केन्द्रीय मंत्रियों को जनता का आशीर्वाद दिलाने के लिए 16 अगस्त से 20 अगस्त के बीच जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी। जन-आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश के अलग-अलग जिलों जनता का अपार स्नेह, प्यार और आशीर्वाद मिला है। जन आशीवार्द यात्रा उत्तर प्रदेश में तीन दर्जन लोकसभाओं और 120 से अधिक विधानसभाओं से होकर गुजरते हुए करीब साढ़े तीन हजार किलोमीटर की यात्रा तय की। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केन्द्रीय मंत्रियों का जगह-जगह स्वागत हुआ और जनसभाएं हुईं। नव नियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों ने अपनी जनसभाओं में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए किये गए कार्यों से जनता को अवगत कराया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सामाजिक समरसता व समाज के वंचित वर्गो को मुख्यधारा में स्थापित करने के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले किये है। प्रदेश अध्यक्ष ने जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता का श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबको विश्वास में लेकर कार्य करती है। भाजपा सरकार की प्रत्येक योजना के केंद्र में देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, पिछड़े एवं महिलायें हैं।

Related posts

राहुल ने ट्वीट कर पीएम मोदी से किया आग्रह, केरल की बाढ़ को घोषित करें राष्ट्रीय आपदा

mahesh yadav

कुदरत की मार ने छीना अन्नदाता का निवाला

piyush shukla

राजस्थानःअलवर में मॉब लिंचिंग के बाद लव जिहाद, इलाके में तनाव का माहौल

mahesh yadav