Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राजस्थान

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली गई कमल संदेश मोटर साईकिल रैली, भाजपा के जिला अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर किया रवाना

bc1b1c12 58b1 49c4 a1e6 69a81f771380 भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली गई कमल संदेश मोटर साईकिल रैली, भाजपा के जिला अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर किया रवाना

बहरोड़ से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

बहरोड़। नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा कमल संदेश मोटर साईकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला संयोजक एडवोकेट जगजीत सिंह यादव ने किया एवं मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस कार्यक्रम में बलवान सिंह ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज की रैली से बहरोड़ नगर पालिका का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नजर आएगा।

पार्टी कार्यालय पर हुआ रैली का समापन-

बता दें कि बहरोड़ में नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा कमल संदेश मोटर साईकिल रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला संयोजक जगजीत यादव ने भी युवाओं से अपील की कि चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग ले एवं अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिला संयोजक जलेसिंह रावत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रेली के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इसके बाद रैली को झंडी दिखाकर जिला अध्यक्ष ने रवाना किया। रैली का समापन बहरोड़ के मेन रास्तों से होते हुए कुंड रोड पार्टी कार्यालय पर हुआ।

ये लोग रहे मौजूद-

इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिवचरण यादव, उमेश शर्मा, जिला मंत्री डॉक्टर नीलम यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश यादव, मंडल महामंत्री विजय यादव, ओबीसी मोर्चा मंडल संयोजक अल्केश, भाजयुमो के मंडल संयोजक कुलदीप यादव, कमल सैनी, संदीप चैधरी, नीमराना मंडल संयोजक धर्मवीर यादव, अशोक राजौरा, बलदेव पहलवान कल्याणपुरा, डॉ पवन यादव एवं सभी वार्डो के प्रत्याशियों के समर्थक उपस्थित रहे।

Related posts

कावेरी जल विवाद : तमिलनाडु की कर्नाटक के खिलाफ अवमानना अर्जी

Pradeep sharma

हैदराबाद में अस्पताल खोलेंगे सोनू सूद, कहा- ‘लोगों का हो सके मुफ्त इलाज

Kalpana Chauhan

3 साल के जश्न पर विशेष: बचपन से लेकर अब तक की कहानी

Srishti vishwakarma