featured देश राज्य

BJP कार्यकर्ताओं ने अरविन्द केजरीवाल का खांसकर उड़ाया मजाक,गडकरी ने शांत कराया

BJP कार्यकर्ताओं ने अरविन्द केजरीवाल का खांसकर उड़ाया मजाक,गडकरी ने शांत कराया

दिल्लीः यमुना की सफाई को लेकर आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के संबोधन के दौरान खांसने और हूटिंग करने लगे। दरअसल बीजेपी कार्यकर्ता इस तरह खांस कर केजरीवाल को चिढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के भाषण में रुकावट भी डाली। हालात को संभालने और लोगों को शांत कराने के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हर्षवर्धन को आगे आना पड़ा।

 

BJP कार्यकर्ताओं ने अरविन्द केजरीवाल का खांसकर उड़ाया मजाक,गडकरी ने शांत कराया
BJP कार्यकर्ताओं ने अरविन्द केजरीवाल का खांसकर उड़ाया मजाक,गडकरी ने शांत कराया..

इसे भी पढ़ेंःअटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर PM मोदी और पूर्व PM मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि वर्ष 2016 तक कफ की समस्या झेल रहे केजरीवाल का मजाक बनाने वाले इस वाकये ने विज्ञान भवन में चल रहे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल को पसोपेश में डाल दिया। केजरीवाल ने दर्शकों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से यमुना स्वच्छता कार्यक्रम के उद्घाटन पर किया गया था।

मालूम हो की कार्यक्रम में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन भी शामिल थे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य के जल संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह और दिल्ली से भाजपा सांसद और कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे। केजरीवाल के भाषण की शुरूआत में ही कुछ लोगों ने खांसने की आवाज निकालकर मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाया जब लोगों की आवाज ज्यादा तेज हो गई, तब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हर्षवर्धन ने हस्तक्षेप किया और लोगों से शांत रहने के लिए बोला।

इस े भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 9 मंत्रियों ने ली शपथ

Related posts

पंजाब: हिंदू नेताओं की हत्या को अंजाम देने वाले शेरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News

World Corona Update : दुनियाभर में कोविड-19 मामले 23.11 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar

अयोध्या में 70 नहीं 107 एकड़ में होगा राम मंदिर परिसर, ट्रस्ट ने खरीदी जमीन

Shailendra Singh