गोंडाः जिले में 15 ब्लॉक में से 11 ब्लॉकों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। बाकि बचे चार ब्लॉकों पर आज ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान होना है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है और मतदान होने से पहले गोंडा पुलिस (Gonda Police) ने दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 76 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर विभिन्न मामलों में वांछित व दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 76 लोगों पर कानूनी कार्रवाई की है। वहीं, गैंगस्टर एक्ट मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। आर्म्स एक्ट के तहत तीन लोगों को गिरप्तार किया गाया है। अवैध शराब में संलिप्ट छल लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
गोंडा पुलिस ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 76 लोगों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।