featured यूपी

23 अगस्त से बूथ विजय अभियान शुरु करेगी भाजपा

यूपी चुनाव 2022: बीजेपी ने बनाई भारी भरकम साइबर टीम, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए 23 अगस्त से बूथ विजय अभियान शुरू करेगी। यह अभियान 23 अगस्त से 07 सितम्बर तक चलेगा।

सत्ता बचाने के लिए पार्टी की तरफ से पूरा जोर लगाया जा रहा है। विपक्षी दल जहां सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कई जमीनी मुद्दे भी चुनाव की सरगर्मी बढ़ाने का काम करेंगे। इसके लिए प्रदेश में 7727 शक्ति केंद्र बनाये जाएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को प्रदेश भर में पन्ना प्रमुख के सम्मेलन होंगे।

09 अगस्त को क्रांति दिवस मनाएगी भाजपा

भाजपा 09 अगस्त से 15 अगस्त तक क्रांति दिवस मनाएगी। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक बूथ स्तर पर सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर सफाई अभियान और माल्यार्पण किया जायेगा। इसके अलावा 10 अगस्त से 20 अगस्त तक विधानसभा की बैठक होगी। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इस बारे में जानकारी दी।

WhatsApp Image 2021 08 07 at 12.19.10 PM 23 अगस्त से बूथ विजय अभियान शुरु करेगी भाजपा

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ पहुंचे। अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर सबसे पहले वह लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना है।

Related posts

विकास दुबे को पकड़ने पर मध्य प्रदेश पुलिस को दिया जाएगा 5 लाख का इनाम

Rani Naqvi

विपक्षी दल एनसीपी, लेफ्ट और कांग्रेस ला सकते हैं सीजेआई दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग

piyush shukla

कर्नाटक चुनाव: पीएम मोदी बोले, कुछ राजनीतिक दल चुनाव से पहले जातिगत आधार पर देते हैं लॉलीपोप

rituraj