featured यूपी

प्रदेशभर में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी भाजपा

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह जी गांव, गरीब, किसान के नेता थे। बाबू जी ने सदैव प.दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रशस्त अन्त्योदय पथ के अनुगामी रहे। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह जन नेता थे, उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों व सार्वजनिक जीवन में गांव, गरीब, किसान, दलित, पिछडों सहित सभी वर्गों के लिए काम भी किया और उनसे सदैव जुडे़ भी रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता नेता पदाधिकारियों के साथ ही आम जनमानस भी बाबू जी के जाने से दुःखी है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में 31 अगस्त को कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि सभाओं में कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पण करेगी। इसके साथ ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के पदाधिकारी, नेता, जनप्रतिनिधि, मंत्री, कार्यकर्ता तथा आम जनमानस बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करेगंे।

Related posts

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार जनता के साथ मिलकर चलाएगी नशा मुक्ति अभियान

Neetu Rajbhar

कोरोना अपडेट : भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए 13,058 नए मामले, 164 की हुई मौत

Neetu Rajbhar

प्रयागराज में एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स का हुआ गठन

Aditya Mishra