featured यूपी

विशेष संपर्क अभियान के तहत घर-घर जायेगी भाजपा – सुनील बंसल

घर-घर जायेगी भाजपा

लखनऊ। भाजपा जल्द विशेष संपर्क अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर- घर जाकर लोगों से संपर्क करते हुए उन्हें पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करायेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हमारे सभी मंत्री, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और यहां तक कि मैं स्वयं भी क्षेत्र में जाकर अभियान के तहत संपर्क करूंगा।
सुनील बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक संगठन ही नहीं एक विचारधारा है। इसी विचारधारा के तहत जनसंघ की पांच सदस्यों की टीम से बढ़कर आज विश्व की सबसे बड़ी इकाई बनी है।

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल गुरूवार को लखनऊ महानगर कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 23 से 25 जुलाई तक पुनः वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा क्योंकि कोरोना से बचाव का वैक्सीनेशन ही उपाय है । इसके लिए सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा हेल्प डेस्क बनाकर सभी सर्विस प्रोवाइडर्स, कुली, ई-रिक्शा ,बाई व अन्य ऐसे समूहों को चिन्हित कर उनका वैक्सीनेशन कराने में सहयोग करना है।

हर मंडल में बनेगी स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की टीम
प्रदेश महामंत्री संगठन ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर के संभावित खतरे से निपटने के लिए हर मंडल में स्वयं सेवकों की एक टीम बनाकर उनको स्वास्थ्य संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। 9 से 15 अगस्त के मध्य पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी शक्ति केंद्रों पर जाकर मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों व प्रभारियों के साथ बैठक करके सूची सुनिश्चित करेंगे। और सभी 393 शक्ति केंद्रों की बूथ समितियों का शत प्रतिशत सत्यापन करेंगे। साथ ही पन्ना प्रमुख भी नियुक्त करेंगे। 25 सितंबर दीनदयाल जयंती के उपरांत पन्ना प्रमुखों की बैठक भी प्रारंभ की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि वह समाज की दिशा और दशा को सुधारते हुए जनता के हित के कार्य करें।

पिछली सरकारों ने सत्ता का दुरूपयोग किया
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों ने सत्ता में काबिज होकर उसका दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा देते हुए कार्य किया था कानून व्यवस्था ध्वस्त थी और नौकरियों में भी भाई भतीजावाद चलता था जिससे देश में प्रदेश की साख गिरी थी। परंतु आज योगी सरकार ने सभी अपराधों व माफिया राज खत्म करते हुए सबका साथ सबका विकास की विचारधारा के तहत उत्तर प्रदेश को विकासशील अग्रणी प्रदेशों की श्रेणी में स्थापित किया है।

अंतिम सत्र में महामंत्री त्रिलोक सिंह द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया जिस पर महामंत्री सुनील यादव, उपाध्यक्ष विवेक तोमर व आनंद द्विवेदी द्वारा चर्चा की गई इसके उपरांत प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ।
पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह द्वारा समापन उद्बोधन दिया गया। बैठक का संचालन महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने किया। कार्य समिति बैठक में विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला व महापौर संयुक्ता भाटिया भी उपस्थित रहीं।

 

Related posts

‘तमंचे वाली प्रेमिका’ मामले में सामने आया नया मोड

Pradeep sharma

रोहिंग्या भी ले रहे पीएम आवास का लाभ.. लोनी विधायक का डीएम को पत्र, जानिए पूरा मामला

Shailendra Singh

UP Weather: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इस दिन से लगातार छह दिन होगी बारिश, पढ़िए पूरी खबर

Shailendra Singh