featured यूपी

सभी मंडलों पर विश्व योग दिवस मनायेगी भाजपा, बलिदान दिवस पर होगा पौधारोपण

सभी मंडलों पर विश्व योग दिवस मनायेगी भाजपा, बलिदान दिवस पर होगा पौधारोपण

लखनऊः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी मंडलों पर विश्व योग दिवस का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की। उन्होंने निर्देश दिया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

दरअसल, गुरुवार को लखनऊ प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते आज योग की महत्ता पूरे विश्व में है और 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस के रूप में मनाता है। साल 2015 में शुरू हुए इस प्रयास को विश्व ने स्वीकार किया है। ये सभी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है। भाजपा इस बार हर मंडल पर विश्व योग दिवस मनाएगी। इस दौरान कोरोना के नियमों का भी पूरा ख्याल रखा जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 23 जून को देश की अखंडता और एकता के खातिर आजाद भारत में पहला बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पार्टी पौधारोपण अभियान चलायेगी। ये अभियान 23 जून से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलाया जायेगा।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया प्रदेश के 1918 मंजलों में 21 जून को विश्व योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम 1.63 लाख से अधिक बूथों पर किया जायेगा।

Related posts

इंग्लैंड टीम को लगा धक्का इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे

mahesh yadav

26 अप्रैल 2022 का राशिफल: आर्थिक लेन-देन को लेकर रहें सतर्क, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

मप्रःपंजीकृत श्रमिकों, कर्मकारों, किसानों के वापस होंगे बिजली मुकदमे

mahesh yadav