featured यूपी

मिशन 2019 को लेकर BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा

BJP,organise,Tri-color, walk,mission, 2019,

बलरामपुर। राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वंदे मातरम भारत माता की जय का उद्घोष करते दिखाई दिए। भारतीय जनता पार्टी कहीं ना कहीं मिशन 2019 को लेकर तिरंगा यात्रा चला रही है। हालांकि भाजपा सांसद ने इस यात्रा को जन जागरण यात्रा बताया है। जिला मुख्यालय पर पहुंचकर सांसद बृजभूषण सिंह व सांसद दद्दन मिश्र तथा जिले के चारों विधायकों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद हुआ शहीद वीर विनय कायस्था की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

BJP,organise,Tri-color, walk,mission, 2019,
Tri-color walk

जनपद बलरामपुर में जन्में वीर विनय कायस्था आज ही के दिन 8 सितंबर 1965 को भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान में युद्ध करते समय शहीद हो गए थे। उन्हीं के याद में जिला मुख्यालय के प्रमुख चौराहे पर उनकी मूर्ति की स्थापना की गई थी तथा चौराहे का नाम भी उन्हीं के नाम पर वीर विनय चौराहा रखा गया था। भाजपा की तिरंगा यात्रा वीर विनय कायस्था के नाम समर्पित है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा की अमर शहीद वीर विनय कायस्था हमारे देश के गौरव हैं, नौजवानों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इंडियन आर्मी के सेकंड लेफ्टिनेंट इन चीफ के तौर पर भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने महज 21 साल एक माह की उम्र में जो बहादुरी दिखाई है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कई किलोमीटर अंदर घुस कर युद्ध करते-करते उन्होंने अपना बलिदान दिया है। ऐसे वीर सपूतों को जितनी बार भी नमन किया जाए वह कम है।

भाजपा की तिरंगा यात्रा कही न कही मिशन 2019 के मद्देनजर की जा रही है। भाजपा अभी से 2019 की तैयारी में जुटी हुई है और उसी के तहत तिरंगा यात्रा के जरिए केंद्रीय योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा कर भाजपा के पक्ष में फिजा बनाने का एक प्रयास है। तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय तुलसी पार्क में कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया गया है, जिसमें सांसद बृजभूषण, शरण सिंह सांसद, दद्दन मिश्र सहित तमाम लोगों ने यात्रा को संबोधित किया।

Related posts

बुरे दौर से गुजर रहा होटल व्यवसाय, 25 फीसदी का नुकसान झेल रहे कारोबारी

Shailendra Singh

तो यह था ऐवरेस्ट पर चढ़ने वाला पहला पर्वतारोही, आज भी राधानाथ सिकदार और जार्ज मैलेरी का नाम लिया जाता है एक साथ

Rahul

दुनिया को कोरोना और जंग में झौंक कर आसमान में नई दुनिया की तलाश में निकला चीन..

Mamta Gautam