Breaking News राजस्थान राज्य

नगरपालिका कांग्रेस बोर्ड के एक साल पूरे, विकास को लेकर भाजपा ने दिया ZERO

rajasthan नगरपालिका कांग्रेस बोर्ड के एक साल पूरे, विकास को लेकर भाजपा ने दिया ZERO

सिरोहीः राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन और प्रदेश की सबसे धनी नगर पालिका माउन्ट आबू राजस्थान में अपनी अलग ही पहचान रखती है, लेकिन नगरपालिका कांग्रेस बोर्ड के एक साल पूरा होने पर भाजपा पदाधिकारियों में विकास को लेकर आक्रोश में नजर आई और इसी के चलते भाजपा के नेता प्रतिपक्ष सुनील सहित कार्यकर्ता मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए और आचार्य ने भाजपा के अपने आकलन में कांग्रेस बोर्ड को शहर में विकास को लेकर सौ में से ज़ीरो दिए.

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा की शहर में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ, लेकिन हम सभी पार्षद एवं कार्यकर्ता मिलकर अब जनता के हक़ के लिए सड़कों पर उतरेंगे.

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकचंद भम्भाणी, महामंत्री प्रशांत रांका , देवेंद्र सिंह चम्पावत और पूर्वपालिकाध्यक्ष सुरेश थिंगर भी मौजूद रहे.

भारत खबर के लिये मगन प्रजापति की रिपोर्ट

Related posts

जानिए: क्यों आज भी बुरहानपुर के इस महल में भटकती है मुमताज की आत्मा

Rani Naqvi

पूर्व सांसद डॉ शफीकुर रहमान बर्क ने छोड़ी सपा

piyush shukla

केविन रेडफोर्ड को संग्राम सिंह ने दी के डी जाधव अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में मात

piyush shukla