featured यूपी

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे – जेपी नड्डा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे - जेपी नड्डा

यूपी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 काे
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होने वाली कार्यसमिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा के अलावा प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए चुनावी रणनीति का एजेंडा भी तय किया जायेगा। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष वा क्षेत्रीय अध्यक्ष पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यसमिति में सहभागी होंगे। इसके अलावा प्रदेश कार्य समिति के अन्य सदस्य अपने-अपने जिलों में एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से ऑनलाइन माध्यम से बैठक में सहभागी होंगे।

कार्यसमिति की बैठक से पूर्व आज भाजपा कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश सह प्रभारी और अन्य मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related posts

महाराष्ट्र के पालघर में महसूस की गई रहस्यमयी भूकंप की तरंगे, 2 साल की बच्ची की मौत

Rani Naqvi

बिहार की तर्ज पर यूपी में भी महागठबंधन के आसार!

piyush shukla

भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनकर मारा जा रहा है “सेफ जोन”की डिमांड

Rani Naqvi