featured देश बिहार राज्य

बिहार: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का आरजेडी पर वार, लालू यादव को बताया पक्षपाती पिता

lalyu बिहार: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का आरजेडी पर वार, लालू यादव को बताया पक्षपाती पिता

पटना: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लालू को पक्षपाती पिता बताया है। इसके साथ ही उन्होंने तेजप्रताप द्वारा लगाए भाजपा और आरएसएस पर उनका फेसबुक अकाउंट हैक करने के आरोप को सिरे से खारिज किया है।

lalyu बिहार: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का आरजेडी पर वार, लालू यादव को बताया पक्षपाती पिता

मीसा के साथ लड़की होने के कारण भेदभाव

देवेश कुमार ने कहा कि मीसा के साथ लड़की होने के कारण भेदभाव किया जाता है और वहीं तेजप्रताप के काबिल होने के बावजूद भी उन्हें पार्टी में उचित स्थान नहीं मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें लालू परिवार के झगड़े से कुछ लेना-देना नहीं है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का कहना है कि मीसा भारती और तेजप्रताप यादव लालू परिवार की बड़ी बेटी और बड़ा बेटा हैं। इसके बावजूद दोनों को वह तवज्जो नहीं दी जाती है जो उन्हें मिलनी चाहिए। इसी कारण मीसा और तेजप्रताप की निराशा कहीं ना कहीं पर दिखाई दे ही जाती है।

तेजप्रताप द्वारा भाजपा पर लगाए अकाउंट हैक करने के आरोप को प्रदेश उपाध्यक्ष ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि राजद को पहले अपनी पार्टी की तरफ ध्यान देना चाहिए फिर किसी दूसरे पर आरोप लगाना चाहिए।

Related posts

सर्जिकल स्ट्राइक पर कौन सही विदेश सचिव या रक्षा मंत्रीः दिग्विजय सिंह

Rahul srivastava

लालू यादव अगर बिहार के विकास की सोचते तो सत्ता उनके हाथ से नहीं जाती : पटेल

Rani Naqvi

कई मांगों को लेकर किसानों ने की नोएडा के सेक्‍टर 69 से दिल्‍ली के किसान गेट की तरफ कूच

Rani Naqvi