यूपी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले : पार्टी में सभी बिना किसी शर्त के जुड़े

keshav maurya भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले : पार्टी में सभी बिना किसी शर्त के जुड़े

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा कि हम 25 से 30 बाहरी नेताओं को ही विधानसभा चुनाव में टिकट देंगे। भाजपा में आने वाले सभी लोग अब भाजपाई हैं। किसी को इस शर्त पर पार्टी में नहीं लिया गया है कि उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के पुराने नेताओं के साथ अन्याय नहीं होगा।  पहले के चुनाव में हार चुके नेताओं के टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं की जो दो से तीन बार चुनाव हार गए हैं उनका टिकट न दिया जाए। जिस सीट पर जो नेता चुनाव जीत सकता होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा। चुनाव से पूर्व बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्यान बूथ के उन जूझारू कार्यकर्ताओं पर हैं जो मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। भाजपा राजनीति में सेवा को प्रमुखता देती हैं।

keshav_maurya-300x208

इसके साथ ही आगामी चुनाव पर बात करते हुए मौर्य ने कहा कि हमें चुनाव से पूर्व प्रदेश के सभी बूथों को मजबूत करना हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बसंल एवं प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सह प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आदि मौजूद थे।

बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ के कारण लाखों परिवार बेघर हो गए हैं। भाजपा नेताओं को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। भाजपा पीड़ितों को हर तरह से मदद करेगी। जिसमें उनके खाने, कपड़े और रहने की सुविधाएं भी शामिल होंगी। प्रदेश में बाढ़ के हालात पर अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की तरह अखिलेश सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने में भी फेल हो गई है।

सरकार ने केवल बाढ़ पीड़ितों की मदद का दिखावा किया और लखनऊ में गोमती पर 3000 करोड़ का रिवर फ्रण्ट घोटाले के लिए बनाया जा रहा है। लखनऊ में गोमती और वाराणसी में वरूणा पर रिवर फ्रण्ट से ज्यादा जरूरी बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना एवं बांधों का निर्माण करना हैं।

यूपी से निकलेंगी चार परिवर्तन यात्राएं:-

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र की सरकार की उपलाब्धियों एवं प्रदेश सरकार की नाकामियो को 403 विधानसभाओं के प्रत्यके जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश के 4 स्थानों से 4 परिवर्तन यात्रायें निकालेगी।

-10 सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच प्रदेश में विधानसभा के सह बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

-अखिलेश सरकार में लोकसेवा आयोग, उच्च शिक्षा आयोग, उच्चतर शिक्षा आयोग, माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड सहित सभी आयोग एवं दरोगा भर्ती-पुलिस भर्ती के घोटालों ने युवाओं के सपनों को तोड़ा है, पार्टी युवाओं के विभिन्न समस्याओं पर प्रदेश सरकार को घेरने के लिए 92 संगठानिक जिलो में युवा सम्मेलन करेगी।

Akeel New (अकील सिद्धीकी संवाददाता, लखनऊ)

 

Related posts

UP Election : वाराणसी में संगीत कला के प्रतिनिधि परिवारों से मिली प्रियंका गांधी, कबीरमठ में संत कबीर के माता-पिता की समाधि के भी किए दर्शन

Rahul

लखनऊ: लोकमंगल दिवस में आईं 42 शिकायतें

Aditya Mishra

सावधान! ट्रैफिक रूल्स तोड़ा तो आप से पहले घर पहुंचेगा चालान

Shailendra Singh