featured यूपी

पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बब्लू को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

जितेन्द्र सिंह बब्लू को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बब्लू को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जितेन्द्र सिंह बब्लू के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने आपत्ति जताई थी। जितेन्द्र सिंह बब्लू पर रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने का आरोप था। जितेन्द्र सिंह बब्लू अभी हाल ही में लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की थी।

भाजपा ने रीता बहुगुणा की शिकायत पर जितेन्द्र सिंह बब्लू को पार्टी से बाहर कर दिया है। जितेन्द्र सिंह बब्लू अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने भी जितेन्द्र सिंह बब्लू की भाजपा में ज्वाइनिंग का विरोध किया था।

Related posts

21 नवंबर 2021 का राशिफल: सिद्धि योग से बनेंगे हर बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

महाभारत और रामायण काल में क्या कर रहा थे अमेरिका और रूस जैसे बड़े देश?

Mamta Gautam

लॉकडाउन के दौरान दो महीने से वेतन मिलने पर मध्यप्रदेश में कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Rani Naqvi