featured देश यूपी राज्य

फ्लाईओवर हादसा: BJP को अपने भ्रष्टाचार की जांच के लिए बना लेना चाहिए स्थाई आयोग- अखिलेश यादव

AKHILESH फ्लाईओवर हादसा: BJP को अपने भ्रष्टाचार की जांच के लिए बना लेना चाहिए स्थाई आयोग- अखिलेश यादव

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अपने कामों की कमी तथा भ्रष्टाचार की जांच के लिए कोई स्थाई आयोग ही बना देना चाहिए। यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि बस्ती में बन रहे नेशनल हाई-वे के फुटहिया फ्लाईओवर गिरने से हताहत लोगों को सरकार को शीघ्र मदद पहुचानी चाहिए। ‘ना-काम सरकार’ में कोई काम नहीं हो रहा है।

AKHILESH फ्लाईओवर हादसा: BJP को अपने भ्रष्टाचार की जांच के लिए बना लेना चाहिए स्थाई आयोग- अखिलेश यादव

भाजपा को बताया भ्रष्टाचारी शासनकाल

अखिलेश ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि निर्माणाधीन कार्यों की गुणवक्ता बेहद खराब हो गई है। बस्ती की घटना के पूर्व 15 मई को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहने के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद भी सरकार की आंख नहीं खुली।

प्रदेश सरकार पर किया वार

यादव ने कहा कि पिछले 16 महीनों में प्रदेश की भाजपा सरकार में सड़कों का बुरा हाल हो गया। प्रदेश के महानगरों की मुख्य सड़के भी खस्ताहाल है। सपा सरकार में जो विकास कार्य शुरू हुए थे भाजपा सरकार आते ही वे योजनाएं भ्रष्टाचार का शिकार हो गई। पूरे प्रदेश में निर्माणाधीन कार्य कमीशनबाजी के भेंट चढ़ गए हैं। इसी कारण बनारस, बस्ती, जैसे हादसे हो रहे है।

भाजपा ने नहीं किया रखरखाव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 16 माह में सड़कों का ना रख-रखाव किया है और ना ही मरम्मत आदि कार्य किए है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन लोग घायल हो रहे हैं और गड्ढ़ों के ही कारण मौतें हो रही है। गड्ढ़ा मुक्त सड़कों का सच आखिरकार सामने आ ही गया।

ये भी पढ़ें-

सरकारी खर्च पर RSS कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर रही भाजपा- अखिलेश यादव

by ankit tripathi

Related posts

कांग्रेस विधायक रेप केस मामले में नया मोड़, वायरल हुआ बातचीत का ऑडियो

Breaking News

रूस में बनाई गई कोरोना की दवाई पर क्यों उठ रहे सवाल?

Rozy Ali

जम्मू-कश्मीर पर नेताओं के साथ पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग कल, विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा संभव

Saurabh