featured देश राजस्थान राज्य

राजस्थान: भाजपा ने जारी की विधानसभा उम्मीदवारों की सूची, झालरापाटन सीट से चुनाव लड़ेंगी वसुंधरा राजे

्ु्ुुिि राजस्थान: भाजपा ने जारी की विधानसभा उम्मीदवारों की सूची, झालरापाटन सीट से चुनाव लड़ेंगी वसुंधरा राजे

नई दिल्ली : भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव की 200 सीटों में से अपने 131 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव आयोग समिति की बैठक हुई थी जिसकी अध्यक्षता अमित शाह ने की थी।

्ु्ुुिि राजस्थान: भाजपा ने जारी की विधानसभा उम्मीदवारों की सूची, झालरापाटन सीट से चुनाव लड़ेंगी वसुंधरा राजे

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दी जानकारी 

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली और भाजपा चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

सूची में 85 वर्तमान विधायकों को मिला टिकट

राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। इस सूची में 85 वर्तमान विधायक हैं। वहीं 25 नए नाम हैं। विधानसभा चुनाव में बडे नेताओं में वसुंधरा राजे झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी। बता दें ये उनकी पारंपरिक सीट बन चुकी है। तो वहीं शाहपुरा से राव राजेंद्र सिंह को भाजपा ने अपने उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया है।

जल्द ही घोषित की जाएगी दूसरी सूची

पार्टी ने विद्याधर नगर से नरपत सिंह राजवी व परबतसर जैसी अहम सीट से से मानसिंह किनसरिया को मौका दिया गया है। यहां तक की पार्टी ने अपने लोकसभा सांसद सोना राम चौधरी को भी विधानसभा चुनाव में उतारा है।  नड्डा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी सीटों के लिए जिन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई वे बैठक में मौजूद थे। अन्य प्रत्याशियों के नामों की भी जल्द घोषणा की जाएगी।’’

हाल के वर्षों में प्रदेश में हुए उप चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद राज्य में फिर से अपनी जमीन जमाने में जुटी कांग्रेस से भाजपा को कड़ी चुनौती मिल रही है.कई चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भी कांग्रेस को प्रदेश में भाजपा पर बढ़त लेते हुए दिखाया गया है हालांकि भाजपा का दावा है कि विपक्षी चुनौती का मुकाबला करने के लिये तैयार है।

वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने 2013 में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतकर कांग्रेस को सूबे में अब तक की सबसे करारी शिकस्त दी थी।

Related posts

अमेठी में थमे एंबुलेंस के पहिए, जानिए किन मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं कर्मी

Shailendra Singh

मोदी-अमित शाह की जोड़ी जुटी प्लान-बी के जुगाड़ में, देखें कहां-कहां हाथ आजमा रहे ‘युगल’

bharatkhabar

बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता की मांग: आजम खान के खिलाफ दर्ज हो मामला

bharatkhabar