featured राज्य

शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, किए गए 21 वायदे

mc 2 शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, किए गए 21 वायदे

राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना 21 सूत्रीय चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें शहरवासियों को हर महीने 40 हजार लीटर तक मुफ्त पानी देने और कूड़े के बिल आधा करने का वायदा किया गया है। साथ ही शहर में एक निगम, एक टैक्स प्रणाली लागू करने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़े

वाराणसी पहुंच CM योगी ने किए बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, बाबा का किया अभिषेक

 

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप और निगम चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए विधायक सुखराम चौधरी ने दृष्टिपत्र नाम से पार्टी का यह घोषणा पत्र जारी किया। दावा किया कि भाजपा शासित नगर निगम का पांच साल का कार्यकाल कांग्रेस के पिछले 25 साल के कार्यकाल पर भारी रहा है। पिछले पांच साल में शहर में इतने काम किए गए हैं जितने पिछले 25 साल में नहीं हुए। शहर में सड़कें चौड़ी हुईं, फुटपाथ बने, नए पार्क और पार्किंग तैयार हुए, एस्केलेटर लग रहे हैं और ढली में नई टनल भी तैयार हो रही है। शहर का पांच साल में कायाकल्प हुआ है और अब इन्हीं कामों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। घोषणा पत्र में जो वायदे किए गए हैं, उन्हें जनता के बीच रखा जाएगा। नगर निगम में दोबारा सरकार बनने पर इन्हें पूरा भी किया जाएगा।

mc 2 शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, किए गए 21 वायदे shimla शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, किए गए 21 वायदे

घोषणा पत्र में किए गए वायदे

1. 40 हजार लीटर प्रति माह मुफ्त पानी मिलेगा।
2. एक निगम, एक टैक्स प्रणाली लागू होगी, कूड़ा बिल 50 फीसदी कम करेंगे।
3. हर वार्ड/मोहल्ले में सुलभ शौचालय बनेगा।
4. हर मोहल्ले में पार्किंग होगी।
5. दो बिस्वा जमीन पर बने ढारामालिकों को ‘जहां ढारा, वहीं मकान’ मिलेगा।
6. खतरनाक पेड़ों को समयबद्ध ढंग से हटाने का अधिकार निगम को होगा।
7. बिजली की तर्ज पर बिना एनओसी पानी के कनेक्शन मिलेंगे।
8. शहर में एक दुकान, एक यूनिट की व्यवस्था लागू होगी। एक ही लाइसेंस होगा।
9. शहर में नशामुक्ति के खिलाफ जन आंदोलन चलाएंगे।
10. हर वार्ड के हर मुहल्ले में ओपन जिम बनेंगे।
11. पूरे नगर निगम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
12. आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए बनेगी टास्कफोर्स।
13. नए रैन बसेरा और लेबर हॉस्टल बनाने का प्रयास करेंगे।
14. शहर में विभिन्न स्थानों पर मैरेज पैलेस का निर्माण होगा।
15. सोलर सिस्टम को बढ़ावा, भवनों के छतों पर सोलर पैनल सब्सिडी आधार पर लगाएंगे।
16. दाड़नी के बगीचे में सब्जी मंडी, अनाज मंडी का काम पूरा करेंगे।
17. सभी वार्डों में ड्रेनेज सिस्टम सुधारा जाएगा।
18. वरिष्ठ नागरिकों, बुद्धिजीवियों की समिति बनेगी, विकास कार्यों के लिए देगी सुझाव।
19. 1546 करोड़ की ‘पर्वतमाल योजना’ यानि रोपवे को लागू करेंगे।
20. हर वार्ड में एंबुलेंस रोड बनाएंगे।
21. शहर में सभी ‘फायर हाईड्रेंटस को क्रियाशील करेंगे।

Related posts

तमिलनाडु में 700 करोड़ की अघोषित संम्पत्ति का भण्डाफोड़, आयकर विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

bharatkhabar

डीएमके नेता कि दबंगई का नजारा,बिरयानी के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट मालिक से की मारपीट,वीडियो वायरल

rituraj

40 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का रत्नभंडार, जानिए मंदिर के अनसुलझे रहस्य

rituraj