featured Breaking News देश

कांग्रेस की रैली पर अमित शाह का वार, ‘परिवार आक्रोश रैली’ कर रहे हैं राहुल गांधी

bjp president कांग्रेस की रैली पर अमित शाह का वार, 'परिवार आक्रोश रैली' कर रहे हैं राहुल गांधी

आज दिल्ली के राम लीला मैदान में कांग्रेस ‘जन आक्रोश रैली’ करने जा रही है। जिसके लिए पूरे देश से भारी संख्या में लोग हिस्सा लेने के लिए राजधानी पहुंच रहे हैं। रैली के जरिए कांग्रेस सत्ताधारी बीजेपी की नाकामियों को गिनाते हुए 2019 के लोकसभा चुनावों का बिगुल फूंकेगी। इस दौरान राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की रैली पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर वार करते हुए रैली को ‘परिवार आक्रोश रैली’ करार दिया है।

 

bjp president कांग्रेस की रैली पर अमित शाह का वार, 'परिवार आक्रोश रैली' कर रहे हैं राहुल गांधी
फाइल फोटो

 

अमित शाह ने अपने ट्विटर अकांउट एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर वार कियाहै। उन्होंने ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘एक वंश और उनके दरबारी एक के बाद एक जनादेश के चलते राज्यों से बेदखल हो रहे हैं और अब वे जनाक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। आज की कांग्रेस रैली कुछ नहीं है बल्कि परिवार आक्रोश रैली है, जो उनकी घटती प्रासंगिकता का परिचय देती है।’

 

 

अगले ट्वीट में अमित शाह ने लिखा, ‘आज परिवार आक्रोश रैली में भारत के प्रति नफरत देखेंगे। असल में कांग्रेस यह हजम नहीं कर पा रही है कि 125 करोड़ भारतीयों ने उनकी विकास विरोधी और विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है। कांग्रेस की विभानजकारी राजनीति पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।’ शाह ने कांग्रेस की लगातार हो रही चुनावी हार पर चुटकी लेते हुए कि यदि वह जन आक्रोश देखना चाहती है तो उसे अपनी लगातार हो रही हारों को देखना चाहिए। जनता कांग्रेस के झूठ, खोखले वादों, करप्शन और सांप्रदायिकता को खारिज कर रही है।

 

 

कांग्रेस को संसद बाधित करने का आरोप लगाते हुए शाह ने लिखा कि यदि कांग्रेस जन आक्रोश के बारे में जानना चाहती है तो उसे यह बताना चाहिए कि वह संसद क्यों नहीं चलने दे रही। उन्हें यह बताना चाहिए कि कांग्रेस ओबीसी आयोग के गठन में बाधा क्यों डाल रही है, जिससे पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय मिल सके।

 

 

बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के संस्थानों को अस्थिर करने के प्रयासों पर माफी मांगेंगे। उन्होंने सत्ता की अपनी भूख के लिए यह किया है।’ बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की इस नकारात्मक और मुद्दों से भटकाने की राजनीति से देश थक चुका है।

Related posts

नीतीश सरकार ने किया बिहार में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Rani Naqvi

मप्र: महिला कार्यकर्ताओं ने की भाजपा कार्यालय के अन्दर मारपीट, जिला मंत्री ने शांत कराया मामला

Ankit Tripathi

राजस्थान : रूम हीटर से लगी आग में पिता – बेटी की मौत, पत्नी हुई घायल

Rahul