Breaking News featured देश

महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के बाद अब एमपी निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत

BJP won महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के बाद अब एमपी निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत

भोपाल। महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के स्थानीय निकाय चुनाव में भारी जीत के बाद अब मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत का डंका बजाया है। एमपी के तीन नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। हरदा जिले में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को पटखनी दी है। ताजा खबरों के मुताबिक भाजपा ने 30 सीटाें पर जीत दर्ज किया है जबकि कांग्रेस के हाथ बस 4 सीटें आई हैं।

BJP won महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के बाद अब एमपी निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत
नोटबंदी के बाद लगातर विपक्ष दावा करता रहा है कि भाजपा से लोगों में नाराजगी है, इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए पहले महाराष्ट्र, चंडीगढ़ और अब मध्यप्रदेश में बीजेपी ने भारी जीत हासिल की है।हरदा में हुए निकाय चुनाव में 35 सीटों में से भाजपा को 30, कांग्रेस को 4 और 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है।

गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से लगातर भाजपा की यह पांचवे चुनाव में जीत है, इससे पहले भाजपा ने महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, चंडीगढ़ में जीत दर्ज की है। पांच राज्यो में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह जीत भाजपा के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा सकती है।

Related posts

Uttarakhand LIVE: तीरथ सिंह रावत ने ली उत्तराखंड सीएम पद की शपथ

Sachin Mishra

छात्रपति शाहू जी महाराज के समय भी आई थी बड़ी महामारी-स्वामी प्रसाद मौर्या

Shailendra Singh

आठ राज्यों में पहुंचा ‘बर्ड फ्लू’, कानपुर चिड़ियाघर सील, राजधानी में भी हाई अलर्ट

Aman Sharma