Breaking News featured यूपी राज्य

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई

vm with nadda भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई
उत्तर प्रदेश यूपी सरकार को आज 4 साल पूरे हुए उपलक्ष में देशभर में सरकार की तमाम योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बधाई दी है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर दी बधाई
WhatsApp Image 2021 03 19 at 11.53.02 AM भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को 4 साल पूरे होने पर बधाई दी। अपने ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा समेत भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, ” विगत वर्षों में योगी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए प्रभावशाली कदम उठाए हैं। जेपी नड्डा ने सरकार के 4 साल के कार्यकाल को सबसे बेहतर कार्यकाल बताया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेपी नड्डा को किया धन्यवाद
903ab5f0 9153 4e2a b9a2 213c2c05a6ea भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाईउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बधाई देने पर उनका धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने टि्वटर हैंडल से लिखा कि आपकी भावपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय तल से से धन्यवाद आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश अपनी विकासपरक एवं सकारात्मक पहचान बनाने में सफल हुआ है। नए उत्तर प्रदेश के निर्माण की चार वर्षों की यह सफल यात्रा प्रदेश की 24 करोड़ जनता को समर्पित है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बता रहे हैं 4 साल की उपलब्धि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने पर बीते 4 साल की तमाम उपलब्धियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे प्रदेश में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इस दौरान 4 साल में किए गए तमाम कार्यों का उल्लेख कर रहे हैं। विकास के लिए किए गए 4 साल के कार्य का प्रचार प्रसार करने हेतु पुस्तक का भी विमोचन भी किया है।

Related posts

मुलायम करेंगे परिवार में बढ़ी दूरियां खत्म

piyush shukla

पांच दिनों की विदेश यात्रा पर लंदन पहुंचे पीएम मोदी ने अचानक अपने कार्यक्रम में किया बदलाव

Rani Naqvi

हरियाणाः विश्वविद्यालयों और सरकारी महाविद्यालयों में शांतिपूर्वक ढ़ंग से हुआ छात्र संघ चुनाव

mahesh yadav