featured यूपी

प्रियंका गांधी ने संगम में चलाई नाव, भाजपा सांसद ने किया मजेदार कमेंट

प्रियंका गांधी ने संगम में चलाई नाव, भाजपा सांसद ने किया मजेदार कमेंट

प्रयागराज: मौनी अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। यहां स्नान और पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने नाव की सैर की। इस दौरान वह खुद नाव भी चलाने लगीं। प्रियंका गांधी की इस तस्‍वीर पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने चुटकी ली है।

सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी की नाव चलाते हुए फोटो पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, ‘नमामि ग़ंगे मिशन की सफलता का प्रमाण! माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्‍यनाथ महाराज जी का धन्यवाद, जिन्होंने ऐसे स्तर पर संगम का विकास किया!’

प्रियंका गांधी ने भी शेयर की थीं तस्‍वीरें

वहीं, इससे पहले खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सोशल मीडिया पर प्रयागराज से संगम की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आज मौनी अमावस्या के दिन देश भर के बहनों भाइयों संग पवित्र संगम पर स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहुत दिनों से गंगा जी में नाव चलाने की साध भी पूरी हुई।’

आपको बता दें कि प्रयागराज दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सबसे पहले नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन गई थीं। यहां उन्‍होंने अपने पुरखों को याद करते हुए नमन किया। इसके बाद प्रियंका ने आनंद भवन स्थित अनाथालय में बच्चों के साथ भी कुछ पल बिताए। फिर संगम में स्‍नान, मनकामेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद आदि गुरु शंकराचार्य से भी मुलाकात की थी।

Related posts

ओवरलोड ट्रक ने छीनी फिर जिंदगियां

piyush shukla

COVID-19: बाहरी राज्यों में फंसे हुए 1,68,334 जेके निवासियों को सरकार ने सुरक्षित वापिस अपने घर पहुँचाया..

Mamta Gautam

लोगों की जिंदगी से खिलावाड़ कर रहे दवाई विक्रेता, FDA ने छापेमारी कर किया रेमडेसिवीर की कालाबाजारी का खुलासा

Aman Sharma