featured देश

मालेगांव बम धमाकों की आरोपी बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को डिफेंस पैनल में किया गया शामिल

प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव बम धमाकों की आरोपी बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को डिफेंस पैनल में किया गया शामिल

नई दिल्ली। मालेगांव बम धमाकों की आरोपी और भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को डिफेंस पैनल में शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में प्रत्रा ठाकुर को भी शामिल किया गया है। समिति में कुल 21 सदस्य हैं और इसके प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। बीजेपी की विवादित सांसद को इस समिति में शामिल करने पर राजनीतिक बवाल होना तय माना जा रहा है।

बता दें कि रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में 21 सदस्यों को शामिल किया गया है। बीजेपी की विवादित सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ इसमें विपक्षी दलों के प्रमुख चेहरों को भी जगह दी गई है। विपक्षी सांसदों में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी प्रमुख शरद पवार शामिल हैं। हालांकि, प्रज्ञा का नाम इस समिति में होने के कारण काफी विवाद भी हो सकता है।

भोपाल से लोकसभा सांसद हैं प्रज्ञा ठाकुर

वहीं मालेगांव बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को हराकर सांसद बनी हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गोडसे पर की टिप्पणी के कारण प्रज्ञा की काफी आलोचना हुई थी। भोपाल से सांसद प्रज्ञा अपने आक्रामक विवादित बयानों के लिए काफी चर्चित रही हैं।

बीजेपी सांसदों पर मारक शक्ति प्रयोग का किया था दावा

साथ ही पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौत पर भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने विवादित बयान दिया था। ठाकुर ने दावा किया था कि बीजेपी नेताओं पर विपक्षी दल के सदस्य मारक शक्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि एक संन्यासी ने उनसे ऐसा कहा है कि बीजेपी नेताओं की असमय मृत्यु का कारण विपक्षी दलों द्वारा मारक शक्ति का प्रयोग है।

Related posts

जोशीमठ पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ता HC में रखें अपनी बात – SC 

Rahul

लखनऊ एनकाउंटर मामले में राजनाथ सिंह ने सदन में दिया बयान

shipra saxena

इन बड़ी फिल्मों को अधूरा छोड़ गए सुशांत सिंह, एक फिल्म इरफान की मौत के बाद मिली थी

Rani Naqvi