featured Breaking News देश यूपी

बीजेपी सांसद ने दिया विवादित बयान, कहा- कांग्रेस ने ही कराई सुभाष चंद्र बोस की हत्या

WhatsApp Image 2021 01 24 at 11.54.34 AM बीजेपी सांसद ने दिया विवादित बयान, कहा- कांग्रेस ने ही कराई सुभाष चंद्र बोस की हत्या

उन्नाव। देश में आए दिन राजनीतिक पाटियों में हलचलें तेज देखने को मिलती रहती हैं। राजनीतिक पार्टियां लगातार एक-दूसरे पर निशाने बाजी करती हुई नजर आती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राजनीतिक पार्टियों में निशानें साधने की प्रक्रिया दशकों पुरानी हैं। साथ ही राजनीति में कु लोग अपने विवादित बयानों को लेकर जाने जाते हैं। जिनमें से एक बीजेपी सांसद साक्षी महाराज भी हैं। साक्षी महाराज आए दिन अपने दिए हुए विवादित बयानों में घिरें रहते हैं। इसी बीच उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती पर एक बार फिर विवादित बयान दे दिया। साक्षी महाराज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। साक्षी महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवाई थी।

बोस की लोकप्रियता के आगे नेहरू कहीं नहीं ठहरते थे- साक्षी महाराज

बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर भाषण देते हुए कांग्रेस पर नेताजी की हत्या कराने का आरोप लगाया। साक्षी महाराज ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले ही मौत के गाल में भेज दिया गया था। मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई। बोस की लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे। महात्मा गांधी भी उनकी लोकप्रियता के आगे कहीं नहीं ठहरते थे। इसके आगे उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस वह शख्सियत थे जिन्होंने नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा। अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते। इस आजादी के लिए कई लोग शहीद हो गए। उन्होंने आगे कहा कि लहू के भाव से हमने आजादी खरीदी थी।

Related posts

हरियाणा सरकार के वादा पूरा करने का इंतजार : साक्षी मलिक

shipra saxena

देश में आतंकी अलर्ट जारी, जैश रच रहा है साजिश

bharatkhabar

विवादों के बाद भी गंगा-जमुनी फिज़ा है इस शहर की

piyush shukla