Breaking News featured यूपी राज्य

बीजेपी विधायक के विवादित बोल, कहा- साल 2024 तक भारत बन जाएगा हिंदू राष्ट्र

vivadit bol बीजेपी विधायक के विवादित बोल, कहा- साल 2024 तक भारत बन जाएगा हिंदू राष्ट्र

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। बीजेपी विधायक ने विवादित बयान देते हुए कहा कि साल 2024 तक भारत हिंदू राष्ट्र हो जाएगा और हिंदुस्तानी संस्कृति अपनाने वाले मुसलमान ही भारत में रह पाएंगे। वहीं इस बयान के बाद जब राजनीति गरमाई तो बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ने इस उनका निजी बयान करार देते हुए कहा कि बीजेपी सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर विश्वास रखती है। दरअसल सुरेंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान मुसलमानों की देशभक्ति पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा था कि बहुत कम मुसलमान ही राष्ट्रभक्त हैं। vivadit bol बीजेपी विधायक के विवादित बोल, कहा- साल 2024 तक भारत बन जाएगा हिंदू राष्ट्र

उन्होंने दावा किया कि साल 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के विधायक के बयान से बीजेपी ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें पार्टी विधायक के बयान के बारे में पता नहीं है। अगर उन्होंने ऐसा कुछ कहा है तो वह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है।  पार्टी प्रवक्ता त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास‘ के सिद्धांत पर चलते हुए बिना किसी भेदभाव के, सबकी उन्नति के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी को साथ लेकर चल रहे हैं क्योंकि इसी से भारत मजबूत होगा।

 

Related posts

Jakarta Mosque Fire: जकार्ता में जामी मस्जिद का विशाल गुंबद आग लगने के बाद गिरा, देखें VIDEO

Nitin Gupta

कानपुर: सिर में गोली मारकर निर्मम हत्या से हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

करवा चौथ में महिलाएं छलनी से क्यों देखतीं हैं चांद और पति का चेहरा,जानें क्या है इसका महत्व..

mahesh yadav