Breaking News featured देश यूपी

बीजेपी विधायक ने दिया विवादित बयान, ममता बनर्जी को बताया बेईमान और शैतान

WhatsApp Image 2021 01 24 at 5.59.17 PM बीजेपी विधायक ने दिया विवादित बयान, ममता बनर्जी को बताया बेईमान और शैतान

बलिया। देश में आए दिन राजनीतिक पार्टियों में हलचलें देखनें को मिलती रहती हैं। राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगातार एक-दूसरे पर निशाने साधने की खबर सुनने को मिल ही जाती हैं। इसके साथ ही जैसा कि सभी को पता है 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती थी। कजसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगााल गए थे। पीएम मोदी के बंगाल जाने का अहम कारण आने वाले विधानसभा चुनावों को भी माना जा रहा है। जिसके चलते वहां कार्यक्रम में जय श्री राम का नारा लगने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नाराज होने की घटना सामने आई थी। जिसके चलते आज बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राक्षसी संस्कृति का करार देते हुए कहा कि उनके डीएनए में दोष है।

कोई भी शैतान भगवान राम से प्रेम नहीं कर सकता- सुरेंद्र सिंह

बता दें कि कोलकाता में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के एक कार्यक्रम में जय श्री राम का नारा लगने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाराज होने की घटना के संदर्भ में भाजपा विधायक ने ये बात कही। विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के डीएनए में दोष है, वह राक्षसी संस्कृति की हैं। इसके साथ विधायक यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि कोई भी शैतान भगवान राम से प्रेम नहीं कर सकता, ममता बनर्जी बेईमान और शैतान हैं। उनका भगवान राम से घृणा करना स्वाभाविक है। इसके आगे विधायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता के दल के लोग जिस तरह से हिंसा और हत्याएं करते हैं, उनका कृत्‍य उनके शैतान होने का ही प्रमाण है।

 

Related posts

तमिलनाडु में डीएमके के विधायक की  कोरोना वायरस से मौत

Rani Naqvi

प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना , कहा आरोपियों को बचा रही है सरकार

Kalpana Chauhan

मिलन 2020 के लिए एमपीसी विशाखापत्‍तनम में संपन्‍न

Trinath Mishra