featured यूपी

मोदी सरकार के सात साल: भाजपा विधायक ने बांटे मास्‍क व सैनिटाइजर  

मोदी सरकार के सात साल: भाजपा विधायक ने बांटे मास्‍क व सैनिटाइजर  

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर रविवार को भाजपाइयों ने ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के आयोजन किया।

इसी कार्यक्रम के तहत लखनऊ उत्तर विधानसभा विधायक डॉ. नीरज बोरा ने आज अपने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्‍होंने गरीबों को खाद्य सामग्री, मास्‍क, सैनिटाइजर और होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों को दवाई बांटी।

bjp mla मोदी सरकार के सात साल: भाजपा विधायक ने बांटे मास्‍क व सैनिटाइजर  

 

जनसेवा का काम जारी है: भाजपा विधायक

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड अंतर्गत मोहल्ला सेमरा में गरीबों में खाद्य सामग्री बांटते हुए कहा कि, जनसेवा का कार्य जारी है। कोरोना महामारी के समय लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है।

भाजपा विधायक ने कहा कि, इस संकट के समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्‍होंने मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि, जरूरतमंदों की सेवा ही उनका एक मात्र लक्ष्य होना चाहिए।

बीजेपी विधायक ने किया सैनिटाइजेशन  

इसके बाद विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अलीगंज क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान अलीगंज अंतर्गत सेक्टर-बी व चंद्रलोक गार्डेन क्षेत्र में चल रहे सैनिटाइजेशन अभियान में भी हिस्‍सा लिया। साथ ही उन्‍होंने खुद भी घरों को सैनिटाइज करने का काम।

bjp mla neeraj bora मोदी सरकार के सात साल: भाजपा विधायक ने बांटे मास्‍क व सैनिटाइजर  

इसके बाद उन्‍होंने लखनऊ उत्तर मंडल 1 अंतर्गत मोहल्ला मुरमुरी टोला व मल्लाही टोला में मास्क व सैनिटाइजर वितरित करवाया। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी बांटी।

ये लोग भी रहे उपस्थित

विधायक डॉ. नीरज बोरा के साथ खाद्यान्न वितरण के दौरान मंडल अध्यक्ष राम शरण सिंह, पार्षद प्रतिनिधि राम किशोर लोधी, वार्ड अध्यक्ष श्याम किशोर शुक्ला और प्रकाश लोधी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

नई दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त की सवारी देकर वाहवाही लूट चुके सीएम केजरीवाल का फार्मूला झारखंड में भी लागू 

Rani Naqvi

पहाड़ों पर स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिए निर्देश, एमसीआई के मानकों के तहत नियमावली हो तैयार

Aman Sharma

प्रधानमंत्री की मॉरिशस के प्रधानमंत्री  जगन्‍नाथ को फोन पर बधाई 

Trinath Mishra