संवाददाता, नई दिल्ली। भाजपा ने 182 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस शुरू कर दी है। इस बार वाराणसी नरेंद्र मोदी दुबारा ताल ठोकने को तेयार हैं तो वहीं बागपत सीट से सत्यपाल सिंह दुबारा चुनाव लड़ेंगे।
इसी क्रम में अमेठी से स्मृति ईरानी, लखनऊ से राजनाथ सिंह और उन्नाव से साक्षी महाराज को मैदान में उतारा जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ रहें हैं।