Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राज्य

देखें, भाजपा की नई कार्यकारिणी में किसे मिली जगह, कौन हुआ आउट

BJP Leaders List में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के साथ राजनीतिक हित साधेगी भाजपा
  • भारत खबर || नई दिल्ली

BJP Leaders List: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए लिस्ट जारी की है जिसमें 12 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, तीन राष्ट्रीय सह संगठन  महामंत्री बनाए गए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस नई लिस्ट में 23 नए प्रवक्ताओं की घोषणा की है।

BJP Leaders List में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के साथ राजनीतिक हित साधेगी भाजपा
BJP Leaders List में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के साथ राजनीतिक हित साधेगी भाजपा

माना जा रहा है कि इस नई टीम की घोषणा के बाद जेपी नड्डा अब नए सिरे से भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रणनीति यों को साधना में जुटेंगे तो वही नए कार्यकर्ताओं के कारण भाजपा में बन रहे असंतुलन को ही साधने का प्रयास किया गया है।

उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी को मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल बलूनी के मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने के बाद उत्तराखंड में खुशी की लहर है तो वहीं उनके समर्थकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

cf0ebc9e 32c1 4b17 8523 4f84da93fc1c देखें, भाजपा की नई कार्यकारिणी में किसे मिली जगह, कौन हुआ आउट

740ed87c 3953 49c2 bf1f d8d3c069da2e देखें, भाजपा की नई कार्यकारिणी में किसे मिली जगह, कौन हुआ आउट BJP Leaders List में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के साथ राजनीतिक हित साधेगी भाजपा

BJP Leaders List में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के साथ राजनीतिक हित साधेगी भाजपा

जेपी नड्डा द्वारा घोषित की गई भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिसके पीछे यह माना जा रहा है कि पार्टी भाजपा में हुई विसंगतियों को संतुलित करने का प्रयास कर रही है साथ ही साथ महिलाओं और युवाओं को शामिल कर यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती है।

 नई कार्यकारिणी में इन नए चेहरों को मिली तरजीह

जेपी नड्डा की नई लिस्ट में भाजपा द्वारा किए गए संगठनात्मक बदलावों के तहत राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महासचिव पद से हटा दिया गया है। इनकी जगह दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरेंदश्वरी, सीटी रवि और तरुण चुग को पार्टी ने नए महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बदलाव के बाद भी एक असंतुलन देखने को मिल सकता है, हालांकि यह अभी भविष्य के गर्भ में है।

BJP Leaders List में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई कमान संभालने के लिए कर्नाटक से सांसद तेजस्वी सूर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है। वहीं तेलंगाना से पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। 

 

Related posts

जर्मनी के पब्लिक ब्रॉडकास्टर डीडब्ल्यू के अनुसार हेस्से राज्य के वित्त मंत्री थॉमस शेफ़र का शव मिला

US Bureau

गंगा में शवों से बढ़ा प्रदूषण का खतरा, IITR-CSIR टीम ने इक्कट्ठा किए नमूने

Shailendra Singh

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाई दूध की कीमतें, आज रात 12 बजे से लागू होगी बढ़ी हुई कीमतें

Neetu Rajbhar