Breaking News featured देश धर्म भारत खबर विशेष

भाजपा नेता संगीत सोम बोले बुर्का पर मेरठ में तुरन्त लगना चाहिए प्रतिबन्ध

sangeet soam भाजपा नेता संगीत सोम बोले बुर्का पर मेरठ में तुरन्त लगना चाहिए प्रतिबन्ध

मेरठ। तरह-तरह से सुखिर्यों में रहने वाले भाजपा नेता संगीत सोम ने एक बार फिर विदित बयान देकर सुर्खियां बटोर ली है। मेरठ के सरधना विधायक संगीत सोम ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक वीडियो अपलोड किया है, इसमें उन्होंने कहा है कि बुर्के से आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है, इसलिए देश में बुर्के को तुरंत बैन किया जाना चाहिए।
अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले सरधना विधायक संगीत सोम के फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो के अपलोड के बाद यह बयान चर्चित हो रहा है। संगीत सोम ने वीडियो में ये कहा\r\nभाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने अपने वीडियो में कहा है कि बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान से लोकतंत्र को खतरा है तथा बुर्के से आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। मेरा मानना है कि श्रीलंका के बाद भारत में भी बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
श्रीलंका जैसे देश में बुर्के की आड़ में कर्इ सौ लोगों की हत्या कर दी गर्इ। बुर्के की आड़ में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, फर्जी मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक फिल्मकार आैर लेखक ने घूंघट को बैन करने की बात कही है, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि क्या कभी घूंघट में आतंकवाद हुआ है या हर चीज में आपको सांप्रदायिकता नजर आती है। क्या आप यह भूल जाते हैं कि आप उन लोगों के साथ खड़े होते हैं, जो आतंकवादियों का साथ देते हैं। आप उनके लिए प्रचार करने जाते हैं। इससे आपकी मानसिकता और तुष्टीकरण की नीति नजर आती है। मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि देश में बुर्का तुरंत बैन होना चाहिए।

Related posts

दिल्ली-नोएडा डीएनडी फ्लाई-वे रहेगा टोल फ्री

Rahul srivastava

29 मार्च 2022 का राशिफल: मंगलवार का दिन आपके लिए है खास, जानें आज का राशिफल

Rahul

कोरोना के बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत और ऑस्ट्रेलिया का इस दिन होगा मैच..

Mamta Gautam