featured देश

राहुल गांधी विदेश रवाना, हम भी बचपन में ननिहाल जाते थे: विजवर्गीय

SRISHTI 14 राहुल गांधी विदेश रवाना, हम भी बचपन में ननिहाल जाते थे: विजवर्गीय

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर सियासी दलों ने एक बाद फिर चुटकी ली है और उन्हें पार्ट टाइम नेता करार दिया है।

SRISHTI 14 राहुल गांधी विदेश रवाना, हम भी बचपन में ननिहाल जाते थे: विजवर्गीय

 

भाजपा महासचिव कैलाश विजवर्गीय ने राहुल पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘हम भी जब बच्चे थे तो छुट्टियां मनाने ननिहाल जाते थे। राहुल जी ने अपने देश के किसानों की चिंता न करें, वे राजनीति करते हैं पिकनिक मनाने के लिए।‘
दरअसल राहुल गांधी मंगलवार को छुट्टियां मनाने विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘कुछ दिनों के लिए मैं नानी और परिवार से मिलने के लिए जा रहा हूं। उनके साथ कुछ समय बिताने के लिए उत्सुक हूं!’


वहीं कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी अपनी 93 वर्षीय नानी व परिवार से मिलने विदेश यात्रा पर गये हैं। दादी-नानी व बुज़ुर्गों का कुशलक्षेम जानना हमारी संस्कृति है। अपनी नानी, दादी, परिवार से मिलना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। कुछ ऐसे भी लोग है जो अपनी माँ से मिलने भी टेलीविज़न कैमरा साथ लेकर जाते हैं।‘
सूत्रों के मुताबिक राहुल अपनी इस विदेश यात्रा पर लंदन भी जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस युवराज अक्सर लंदन निजी दौरे पर जाते रहते हैं। राहुल गांधी अपना नया साल भी लंदन में मना चुके हैं।
देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं और राहुल गांधी विदेश दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में उनकी पार्टी के अंदर और बाहर सवाल उठते रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि उन पर कई बार ये आरोप लगे हैं कि राहुल अहम मौकों पर विदेश में छुट्टियां मनाने चले जाते हैं और भाजपा ने कई बार कांग्रेस उपाध्यक्ष पर पार्ट टाइम पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया है। इससे पहले 2015 में भी राहुल गांधी अचानक 56 दिन छुट्टियों पर चले गये थे, जिसे लेकर खूब अटकलें लगायी गयी थीं लेकिन इस बार राहुल गांधी ने खुद सूचना दी है कि वह अपनी नानी से मिलने जा रहे हैं।
गौरतलब हैं कि मंदसौर हादसे और नेशनल हेराल्ड अखबार की रिलॉन्चिंग की वजह से पिछले हफ्ते की राजनीतिक सक्रियता के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टियां मनाने विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक राहुल अपनी इस विदेश यात्रा पर लंदन जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस युवराज अक्सर लंदन निजी दौरे पर जाते रहते हैं। राहुल गांधी अपना नया साल भी लंदन में मना चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक सक्रियता काफी चर्चा में रही है। राहुल ने मंदसौर में किसानों पर फायरिंग के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। इसके बाद सोमवार को भी बेंगलुरु में द नेशनल हेराल्ड अखबार की रिलॉन्चिंग के दौरान राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर रोजगार सृजन में सरकार की विफलता का आरोप लगाया।
राहुल ने बेंगलुरु में कहा, ‘मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, सिट डाउन इंडिया, मूव लेफ़्ट इंडिया, गो राइट इंडिया और पता नहीं कितनी योजनाएं केन्द्र की है, लेकिन रोजगार एक आदमी को भी नहीं मिल पा रहा है।’

Related posts

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के विरोध में पाकिस्तान ने मनाया शोषण दिवस..

Mamta Gautam

ब्रिटेन में कोविड की तीसरी लहर का कहर, PM जॉनसन ने कहा भारत का वैरिएंट सबसे खतरनाक

Shailendra Singh

29 सितम्बर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul