featured देश यूपी राज्य

सरकारी खर्च पर RSS कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर रही भाजपा- अखिलेश यादव

akhilesh yadav 4 सरकारी खर्च पर RSS कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर रही भाजपा- अखिलेश यादव

लखनऊः आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी राजनीतिक दलों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाना शुरु कर दी है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।

akhilesh yadav 4 सरकारी खर्च पर RSS कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर रही भाजपा- अखिलेश यादव

बीजेपी पर लगाए आरोप

इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने सरकारी खर्च पर आरएसएस कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने का खेल शुरू कर दिया है। लोक कल्याण मित्रों की नियुक्ति राजकोष का निर्लज्ज दुरुपयोग है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला उपहास है।

सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि संघ कार्यकर्ताओं को सरकारी धन से पोषित और संरक्षित करने का खेल भाजपा सरकार में शुरू हो गया है। एक सुनियोजित योजना के तहत राज्य सरकार संघ कार्यकर्ताओं को लोक कल्याण मित्र के पदों पर समायोजित करना चाहती है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला मजाक

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जिनका काम भाजपा सरकार की कथित उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा। इस दौरान अखिलेश यादव काफी आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा लोक कल्याण मित्रों के नाम पर भाजपा सरकार जो खेल खेलने जा रही है। वह जनोपयोगी न होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला मजाक है।

ये भी पढ़ें-

इस्तीफा देने के बाद समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने लगाए तेजस्वी यादव पर ये आरोप

शिवपाल यादव का बयान कहा, Sp अध्यक्ष के रूप में होती है अखिलेश से बात

by ankit tripathi

Related posts

भारतीय नौसेना पर आया कोरोना का खतरा, 21 नोसैनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए 

Rani Naqvi

महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में 5 महिला तीर्थयात्रियों की मौत

bharatkhabar

शिया धर्मगुरुओं को पुलिस का मुंहतोड़ जवाब, 2 साल से ऐसी ही गाइडलाइन हो रही है जारी

Shailendra Singh