यूपी

साम्प्रदायिकता के सहारे जज्बातों से खेल रही है भाजपा: गायत्री

Gayatri साम्प्रदायिकता के सहारे जज्बातों से खेल रही है भाजपा: गायत्री

अमेठी। मौसम खराब हो या फिर सही नेताओं को तो चुनाव प्रचार से मतलब है लोगों को सुहाने सपने दिखाने के लिए समय मायने नहीं रखता है। खराब मौसम होने के बावजूद ग्रामीणों को संबोधित करने पहुंचे गायत्री प्रसाद प्रजापति ने भाजपा पर निशाना साधा। गायत्री ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आते ही भाजपा लोगों के जज्बातों और भावनाओं से खेलने लगती है।गायत्री ने कहा कि भाजपा सम्प्रदायिकता के नाम पर जज्बातों से भी खिलवाड़ करने का प्रयास करेंगे।
Gayatri साम्प्रदायिकता के सहारे जज्बातों से खेल रही है भाजपा: गायत्री

प्रजापति ने इस बार चुनाव में भाजपा से दूर रहने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता की कमान जनता ने भाजपा को सौंपी। विकास के बदले भाजपा ने देश की जनता को लाइन में खड़ा कर दिया। साम्प्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए जनता सपा के साथ खड़ी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार सभी जातियों को साथ में लेकर चलने में ही विश्वास करती है। सपा के लोग ही गरीबों और किसानों के दर्द को समझते हैं। यही वजह है कि प्रदेश की सपा सरकार ने आम जनता की दुश्वारियों को दूर करने के साथ ही गरीबों व किसानों का भी विशेष ख्याल रखा। इस दौरान मंत्री ने क्षेत्र के भीमी, शिवगढ़, जलालपुर, सरैया, मोहन शहरी और हारीपुर उसका आदि गांवों के लोगों से मुलाकात कर समर्थन की अपील की।

Related posts

गोमती नदी में समाई रिफाइंड तेल से लदी ट्रक, चालक-परिचालक लापता

Trinath Mishra

कुशीनगर में सीएम योगी, ब्‍लैक फंगस के इलाज को लेकर कही बड़ी बात    

Shailendra Singh

सपा से नाराज सुमन दिवाकर लड़ेंगी निर्दल चुनाव

piyush shukla