यूपी

भूखे पेट किसानों को योग करा रही भाजपा : राजबब्बर

raj भूखे पेट किसानों को योग करा रही भाजपा : राजबब्बर

उत्तर प्रदेश। पिछले दिनों किसानों ने आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद किसान रामबाबू के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने इस दौरान उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा की भाजपा भूखे पेट किसानों को योग करवा रही है। भारतीय किसान परेशान है,एमपी,यूपी,महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या कर रहे है,लेकिन सत्ता में बैठे नेता उन्हें भूखे पेट योग करवा रही।

raj भूखे पेट किसानों को योग करा रही भाजपा : राजबब्बर

राजबब्बर ने मृतक किसान के बेटे से मिलकर बातचीत की और शोक प्रकट किया। बेटे देवेंद्र ने राजबब्बर को बताय की मेरे पिताजी के ऊपर लाखों का कर्जा था,सोसाइटी से नोटिस भी जारी हो गया था। प्रदेश की सरकार ने कर्ज माफ करने की घोषणा की लेकिन कर्ज माफ नहीं किया। ऐसे में पिताजी बहुत परेशान थे और इस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।

नेताओं ने आर्थिक मदद की है लेकिन उससे भी पूरा कर्ज नहीं भरा जा सकेगा। राजबब्बर ने कहा की भाजपा शासन में किसानों की स्थिति खराब हुई है। यह सरकार झूठे वादे कर रही है और झूठे वादों पर ही चल रही है। किसानों की मौत के बाद तो प्रदेश सरकार को जागना चाहिए। उन्होंने कहा की वह किसानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। कहा की कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए खड़ा है। दस मिनट की मुलाकात के बाद वह दिलावर पर गांव पहुंचे, वहां किसानों के बीच सभा में कहा की देश व प्रदेश के किसानों को सहयोग की जरूरत है।

Related posts

यूपी चुनाव का पहला चरण, 3.00 बजे तक 52.90 % मतदान

kumari ashu

मानसून सत्र: सदन शुरू होने से पहले सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने किया प्रदर्शन, विधानसभा के सामने सिलेंडर पर बैठे

Shailendra Singh

जनसंख्या पर पीएम के समर्थन से खुश हैं सुरभि परिवार के ‘तलवार’

Trinath Mishra