Breaking News featured देश

कृषि कानूनों को लेकर भाजपा कर रही किसान पंचायत, साथ ही कांग्रेस और आप पर साधा निशाना

42ddf24c 28c9 4c9e 836e d44aca9e028d कृषि कानूनों को लेकर भाजपा कर रही किसान पंचायत, साथ ही कांग्रेस और आप पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन को आज 21वां दिन है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन किसी में किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिसके चलते अब भाजपा के नेता किसानों के बीच जाकर कृषि कानून की खासियत बताने में लगे हुए है। इसी बीच आज दिल्ली में बीजेपी किसानों को जागरूक करने के लिये अब महापंचायत का आयोजन कर रही है। दिल्ली के कंझावला इलाके में भी दिल्ली बीजेपी की ओर से एक महापंचायत का आयोजन किया गया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी इस पंचायत में मौजूद थे। बीजेपी के नेता किसानों के बीच जाकर कृषि कानूनों की खासियत बता रहे हैं और उन्हें ये समझाने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं कि कृषि कानून किसानों के हित में है।

किसानों को कृषि कानून के बारे में बता रहे भाजपा नेता-

बता दें कि किसानों से कृषि बिल को लेकर संवाद करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा, “मोदी सरकार किसानों की सरकार है। इन कानूनों के माध्यम से किसान मंडियो के साथ साथ जहां अच्छा दाम मिले वहां अपनी फसल बेच सकता है। जब एक छोटा सा पेन बनाने वाला अपनी शर्तों पर पेन बेचता है तो देश के किसानों को ये आजादी क्यूं नहीं है। एतराज उनको है जो किसान से सस्ते में खरीद के महंगे में बेचते हैं। कांग्रेस किसानों की आत्महत्या पर मूक दर्शक बनी रहती थी। किसानों के जो कर्ज़े माफ किए गये वो सब कांग्रेस के दलालों के जेब में गया, जबकि मोदी सरकार ने सीधे किसानों की जेब में डाला। कोई भी वार्ता पूर्वाग्रह से ग्रसित हो तो कभी हल नहीं निकलेगा। जब सरकार कह रही है कि जो भी शंका है, सबका समाधान होगा तो अड़ जाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली के किसानों और दिल्ली सरकार के रवैये का जिक्र करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आज भी कई किसान हैं जो वैल्यू एडिशन करके फसल बेच रहे हैं तो बाकी किसानों पर रोक क्यों। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी। दिल्ली में ऐसे लोग हैं जो किसानों को किसानों का दर्जा नहीं देते, खाद की कोई सुविधा नहीं है, बिजली के कॉमर्शियल मीटर लगाने पड़ते हैं। धिक्कार है दिल्ली सरकार पर जो किसान आंदोलन में जाकर ड्रामा करती है।

लोगों ने अपने आर्थिक फायदे के लिए बॉर्डर पर बिठाया- आदेश गुप्ता

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि किसानों को लोगों ने अपने आर्थिक फायदे के लिए बॉर्डर पर बिठाया है। ये पंजाब में चुनाव का इंतज़ार कर रहे हैं। चाहे आम आदमी पार्टी हो या कांग्रेस, इनको किसानों से कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी की किसान पंचायत को लेकर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है कि पंचायत करनी है तो सिंघु या टिकरी बॉर्डर पर जाना चाहिये। इसके जवाब में आदेश गुप्ता ने कहा कि हर जगह जाकर हम किसानों से संवाद कर रहे हैं, जरूरत हुई तो सिंघु और टिकरी बॉर्डर भी जाएंगे।

Related posts

ऑफिस में कैरी करें ये लुक, दिखेंगे अलग और स्टाइलिश

mohini kushwaha

अर्नब गोस्वामी सहित अन्य दोनों आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, अंतरिम जमानत पर रिहा करने के आदेश

Trinath Mishra

नास्त्रेदमस ने 500 साल पहले ही कर दी थी उल्का पिंड और कोरोना की तबाही की भविष्यवाणी..

Mamta Gautam