featured Breaking News देश राज्य

महाराष्ट्र: बीजेपी पार्षद पर लगा आरोप, शादी का झांसा देकर करता था रेप

rape 1 महाराष्ट्र: बीजेपी पार्षद पर लगा आरोप, शादी का झांसा देकर करता था रेप

महाराष्ट्र। ठाणे में 27 वर्षीय युवक पर महिला से शादी का झांसा देकर कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप युवक कल्याण डोम्बीवली नगर निगम केडीएमसी के बीजेपी पार्षद पर लगाया गया है। 27 वर्षीय दया वसंत गायकवाड़ के खिलाफ महिला ने पुलिस ने रेप केस भी दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक दंपत्ति का भी जुर्म में इस्तेमाल किया है, जिनपर मामला दर्ज कराया गया है।

rape 1 महाराष्ट्र: बीजेपी पार्षद पर लगा आरोप, शादी का झांसा देकर करता था रेप
bjp councilor

पीड़िता के अनुसार वह सोशल मीडिया पर पार्षद से मिली थी वह अपने जन्मदिन के मौके पर आरोपी से मिली थी। कुछ ही वक्त में दोनों में प्यार हो गया। आरोपी ने खुद को अविवाहित बता रहा था और वह पीड़िता को उसी की जाति का बताता था। दोनों में काफी जल्दी प्यार बढ़ता चला गया और जिसके बाद आरोपी युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने लग गया। लेकिन एक दिन रात में आरोपी को फोन किया गया तो फोन उसकी बीवी ने उठा लिया।

बीवी के फोन उठाने के बाद आरोपी का भंडाफोड़ हो गया। पीड़िता ने बताया कि सच सामने आने के बाद दया वसंत गायकवाड़ ने यह बात स्वीकार कर ली कि उसने झूठ बोला है, तथा उसकी शादी हो रखी है लेकिन वह अपनी बीवी को पसंद नहीं करता है। ऐसे में आरोपी ने एक दंपत्ति से मिलकर जिसके बाद दंपत्ति ने सोशल मीडिया में पीड़िता से जुड़ गए। जिसके बाद दंपत्ति ने पीड़िता से मिलकर दस लाख रुपए कैश और फ्लैट की मांग आरोपी के सामने रखने के लिए कहा। लेकिन दंपत्ति ने इस बात की रिकॉर्डिंग कर ली जिसके आधार पर पीड़िता को ब्लैकमेल किया जाने लगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

खत्म हो सकती है ब्रिटिश काल की परंपरा, जनवरी में आ सकता है बजट

bharatkhabar

यूपी में हजार से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, जानिए ठीक हुए लोगों की संख्‍या  

Shailendra Singh

इस्तीफे के बाद बोली महबूबा मुफ्ती, सत्ता के लिए नहीं किया था गठबंधन

Rani Naqvi