लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महंगाई का भी नाम बदल दिया है।
ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं कि यहां महंगाई नहीं है। सीएम योगी भी कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी नहीं है। भाजपा सरकार नामकरण करने में पहले से ही माहिर है। उन्होंने महंगाई का नाम बदलकर विकास रख दिया है। भाजपा सरकार झूठ के सहारे अब और दिन नहीं चलने वाली। हर झूठ का हिसाब उत्तर प्रदेश में आने वाले 2022 के चुनाव में जनता करने के लिए तैयार है।
"उ.प्र.में महंगाई नहीं है" -यूपी BJP अध्यक्ष
सीएम योगी जी कह रहे है उ.प्र में बेरोजगारी नहीं है।
भाजपा सरकार नाम करण करने में माहिर है महंगाई का नाम बदलकर'विकास' रख दिया है.
भाजपा सरकार झूठ के सहारे अब और दिन नही चलेगी,हर झूठ का हिसाब 2022 में उ.प्र की जनता करने को तैयार है।
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) August 7, 2021
इसके पहले उन्होंने ओवैसी से रिश्ते पर भी नया दावा किया। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी से उनका कोई मतभेद नहीं है। अभी तक दोनों अलग भी नहीं हुए हैं, 27 अक्टूबर को इसका नया खुलासा जरूर होगा। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि नाम बदलने से विकास हो जाए तो ठीक है, बीजेपी को बाढ़ की नहीं वोट की चिंता है।