featured देश

दिल्ली निगम चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा ने किया ‘आप’ पर पोस्टर वार

poster 2 दिल्ली निगम चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा ने किया 'आप' पर पोस्टर वार

नई दिल्ली। नगर निगम चुनावों में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए राजधानी दिल्ली को भगवा रंग में रंग दिया है। एक तरफ इन चुनावों में कांग्रेस का खो चुका अस्तित्व तो सामने आ गया है लेकिन विधानसभा चुनावों में परचम लहराने वाली आप का एक तरह से सूपड़ा साफ हो गया है। यहां तक की कांग्रेस और आप में बगावत के सुर तक छिड़ चुके हैं। इसी बीच राजधानी की सड़कों पर एक बार फिर पोस्टर वार देखने को मिला है।

poster 2 दिल्ली निगम चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा ने किया 'आप' पर पोस्टर वार

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच एक बार फिर से पोस्टर वार शुरू हो गया है। निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा लगाए गए पोस्टरों के जवाब में भाजपा ने भी दिल्लीभर में पोस्टर पुतवाने का काम करके कटाक्ष की प्रतिक्रिया जाहिर करनी शुरू कर दी है।

केजरी उदास, गुप्ता खुश

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर विजेंद्र गुप्ता की ओर से लगाए गए पोस्टर्स पर केजरीवाल से पूछा गया है कि अब दिल्ली किसकी है। इस पोस्टर में विजेंद्र गुप्ता की तस्वीर तो काफी हंसते हुए लगाई गई है लेकिन केजरीवाल की तस्वीर ऐसी लगी, जिसमें वो हैरान और परेशान दिख रहे हैं।

केजरीवाल ने की शुरूआत

दरअसल विजेंद्र की ओर से लगाए गए पोस्टर उस पोस्टर का जवाब है जिसमें केजरीवाल ने पूछा था कि दिल्ली की
जनता नगर निगम की बागडोर केजरीवाल या नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता में से किसके हाथ में देना पसंद करेंगे। नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने इस मुद्दे पर राज्य चुनाव आयोग में शिकायत करते हुए इन पोस्टरों को तत्काल हटाने की मांग रखी थी।

ashu das 1 दिल्ली निगम चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा ने किया 'आप' पर पोस्टर वार आशु दास

Related posts

सोनभद्रः पैंट-शर्ट मोड़कर खेत में उतरे जिलाधिकारी, किसानों को बताया आधुनिक खेती के टिप्स

Shailendra Singh

यूके से भारत के बीच 32 हजार किमी की दूरी तय कर भारतीय महिला ने रचा इतिहास

Rahul srivastava

सहारनपुर हिंसा का मास्टरमांइड, चन्द्रशेखर को हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार

Srishti vishwakarma